Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे…
    विदेश

    G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे…

    By June 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इटली में जी-7 सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों के राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का सिलसिला गुरवार को ही शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इटली पहुंचे हैं।

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आने वाले मेहमानों को बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। उनका अंदाज एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    मेलोनी ने भारतीय अंदाज में नमस्ते करके भी कई राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

    वहीं यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलने का उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के मीम्स बनाने लगे। 

    इस बार इटली में तीन दिन का जी7 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। ऋषि सुनक गुरुवार को ही इटली पहुंच गए थे।

    ऋषि सुनक जब जॉर्जिया मेलोनी के पास पहुंचे तो दोनों नेताओं ने एक दूसरे को किस किया और एक दूसरे की बाहें थामें बाते करते रहे।

    उन दोनों का अंदाज सोशल मीडया यूजर्स को मीम बनाने का मौका दे गया। कई लोग प्रधानमंत्री मोदी से जोड़कर भी मीम बनाने लगे। कई लोगों ने यह भी कहा कि मेलोनी पर भारतीय रंग चढ़ गया है और इसलिए वह नमस्ते करके भी नेताओं का स्वागत कर रही हैं। 

    #WATCH | Borgo Egnazia: Italian PM Giorgia Meloni receives United Kingdom PM Rishi Sunak, as he arrives for the 50th G7 Summit.

    (Video Source: Reuters) pic.twitter.com/fpGFlnDZ2r

    — ANI (@ANI) June 13, 2024

    बता दें कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का  भी यह पहला विदेश दौरा है। भारत जी7 सम्मेलन में 11वीं बार हिस्सा ले रहा है।

    वहीं पीएम मोदी पांचवीं बार जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जी7 देशों में यूके, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस शामिल हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की मुलाकात भी होनी है। दोनों द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 

    #WATCH | Borgo Egnazia: Italian PM Giorgia Meloni receives United Kingdom PM Rishi Sunak, as he arrives for the 50th G7 Summit.

    (Video Source: Reuters) pic.twitter.com/fpGFlnDZ2r

    — ANI (@ANI) June 13, 2024

    मेलोनी ने कहा, इटली जी7 की अध्यक्षता का फायदा उठाना चाहता है और दक्षिण के देशों के साथ भी संबंध मजबूत करना चाहता है। यह भूमि पूर्व और पश्चिम के बीच पुल का काम करती रही है। जी7 में सात देशों के अलावा  बाहरी मेहमानों को भी आमंत्रित किया जाता है।

    इस बार इटली ने जॉर्डन के राजा पोप फ्रांसिस के अलावा भारत, ब्राजील, यूक्रेन, अर्जेटीना, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, ट्यूनीशइया, अल्जीरिया और मॉरिटानिया को भी न्योता दिया है। 

    जी7 के मुद्दे में इस बार अफ्रीका की स्थिति, जलवायु परिवर्तन और विकास शामिल है। पहले सत्र में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल थे।

    ऐसे  में पहला सत्र मध्य पूर्व को लेकर केंद्रित हो गया। दूसरे दिन ऊर्जा और अफ्रीका अप्रवासन, भारत प्रशांत, आर्थिक सुरक्षा पर चर्चा होनी है.। वहीं पोप फ्रांसिस आर्टिफिशियल इंटेलिजें पर भी बात करने वाले हैं। 

    The post G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.