Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»हरियाणा : सीएम नायब सैनी 20 जून को अग्रसेन एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों का करेंगे उद्घाटन
    राज्य

    हरियाणा : सीएम नायब सैनी 20 जून को अग्रसेन एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों का करेंगे उद्घाटन

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा : सीएम नायब सैनी 20 जून को अग्रसेन एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों का करेंगे उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री नायब सैनी 20 जून को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर विभिन्न कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करने पहुंच रहे हैं। उधर हिसार संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री का विरोध करने का एलान किया है।हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष व इनेलो नेता जितेंद्र श्योराण ने जारी एक बयान में कहा है कि हिसार एयरपोर्ट के पूरा और हवाई यात्रा शुरू हुए बिना ही बार-बार उद्घाटन हो रहा है जबकि परिणाम कुछ नहीं निकलता। नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व अन्य भाजपा नेता एयरपोर्ट के नाम पर हिसार की जनता को लगातार गुमराह करते आ रहे हैं।

    विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही एक बार फिर से एयरपोर्ट रूपी जिन्न को भाजपा नेताओं ने बोतल से बाहर निकाल दिया गया है और फिर से लोगों की आंखों में धूल झोंकने की योजना बनाई जा रही है। यदि पहले इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है तो अब किस बात का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार हिसार की जनता को गुमराह करने की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी और समिति शहरवासियों को साथ लेकर 20 जून को इस उद्घाटन का विरोध करेगी।

    जितेंद्र श्योराण ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर माह में केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सवाल पूछे जाने पर बताया था कि हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए 37.81 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। समिति मुख्यमंत्री से सवाल करेगी कि ये 37.81 करोड़ रुपये किन यात्रियों की सुविधाओं पर खर्च किए गए हैं।

    वहीं, मुख्यमंत्री से यह भी पूछेंगे कि दूसरे मुख्यमंत्रियों की तर्ज पर बिना हवाई यात्रा शुरू हुए वे किस आधार पर हवाई अड्डे का उद्घाटन कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट का नाम लेकर जिस प्रकार से जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है वह अनुचित है। पहले 14 जून को हिसार के जिला उपायुक्त से इन यात्रियों की जानकारी मांगेंगे जिन पर यह 37.81 करोड़ रुपया खर्च हुआ है।

    Related Posts

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026

    नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है – कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 16, 2026

    सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश, जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर…..

    April 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.