Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»नरवाल में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन, संभाग के पहाड़ी इलाके भी खंगाले जा रहे
    देश

    नरवाल में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन, संभाग के पहाड़ी इलाके भी खंगाले जा रहे

    By June 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नरवाल में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन, संभाग के पहाड़ी इलाके भी खंगाले जा रहे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू शहर के नरवाल में गुरुवार को संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। नरवाल के साथ लगते इलाकों को खंगाला जा रहा है। वहीं, जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। तेज धूप और गर्म मौसम के बीच पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना  व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें दहशतगर्दों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। कठुआ के कंडी क्षेत्र, डोडा, रियासी के जंगल और पहाड़ से घिरे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जम्म संभाग में नौ जून से 12 जून के बीच 100 घंटों के कम समय में चार आतंकियों वारदात हुईं। नौ जून की शाम आतंकियों ने रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया। इस हमले में 9 यात्री मारे गए और 41 घायल हुए। हमले को अंजाम देकर आतंकी भाग निकले। इसके बाद कठुआ जिला के हीरानगर तहसील के सैडा सोहल गांव में आतंकियों ने एक घर में घुसने की कोशिश की। आतंकियों को देख जब लोगों ने शोर मचाया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में एक नागरिक घायल हुए। यहां बाद में शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। गोलीबारी के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हुआ। बाद में इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। तीसरा हमला जिला डोडा में हुआ। डोडा के छत्रगलां टॉप पर मंगलवार देर रात आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी मौके से भाग निकले। इस हमले में पांच सेना के जवान और एक एसपीओ घायल हुआ। इसके बाच चौथा हमला जिला डोडा के टांटा में हुआ। यहां आतंकी गोलीबारी से एक एसओजी जवान घायल हुआ। रियासी में पुलिस ने बुधवार को जिले में दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले, पुलिस ने रविवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी करते हुए 20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। जम्मू संभाग में बढ़ें आतंकी हमलों को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्रकता बढ़ा दी है। संभावित आतंकी खतरे के बारे में खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी कर जम्मू क्षेत्र के निवासियों से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की आवाजाही के बारे में सतर्क रहने का आग्रह किया। राजोरी और जम्मू जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकी खतरे की संभावना वाली खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह परामर्श जारी किया गया।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान…..

    July 18, 2026

    सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 18, 2026

    सफलता की कहानी: धान छोड़ मूंगफली की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी…..

    July 18, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई…..

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.