Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»कथावाचक प्रदीप मिश्रा का राधारानी पर विवादित बयान…ब्रज मंदिरों के सेवायतों में उबाल
    देश

    कथावाचक प्रदीप मिश्रा का राधारानी पर विवादित बयान…ब्रज मंदिरों के सेवायतों में उबाल

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कथावाचक प्रदीप मिश्रा का राधारानी पर विवादित बयान…ब्रज मंदिरों के सेवायतों में उबाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्री कृष्ण की प्रिय राधा रानी के बारे में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रदीप मिश्रा के विरोध में पूरे ब्रज के मंदिरों के सेवायत एकजुट हो गए हैं। बुधवार को ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के संयोजन में एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पिछले दिनों बरसाना में सेवायतों ने बैठक कर प्रदीप मिश्रा को माफी मांगने को सात दिन का समय दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने एक कथा के दौरान कहा कि राधारानी बरसाना की नहीं हैं, वह रावल की हैं। बरसाना में उनके पिता बृषभानु की वर्ष में एक बार कचहरी लगती थी। इसलिए वह वर्ष में एक बार यहां आती थीं। इसलिए इस स्थान का नाम बरसाना पड़ा। उन्होंने ये भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के साथ राधारानी का विवाह नहीं हुआ। उनका विवाह तो छाता के अनय घोष के साथ हुआ था। उनके इस कथन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर संत-महंत और मंदिर के सेवायतों में जबरदस्त विरोध है। बुधवार को ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के मृदुलकांत शास्त्री, आचार्य रमाकांत गोस्वामी, दाऊ जी मंदिर के रिसीवर रामकटोर पांडेय, किशोरी गोस्वामी, विनय त्रिपाठी, हरिमोहन गोस्वामी, कपिल चतुर्वेदी, मुनीष शर्मा, संजय दीक्षित, पूर्ण प्रकाश कौशिक आदि दो दर्जन से अधिक मंदिरों के सेवायत और गोस्वामी समाज के लोगों ने एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

    अयोध्या के संतों में भी आक्रोश 
    वहीं, अयोध्या का संत समाज भी मुखर हो गया है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जिस तरह कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बयान दिया है उससे पूरा संत समाज आहत है. जगत गुरु परमहंस आचार्य ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 10 दिनों के अंदर प्रदीप मिश्रा देश के सभी साधु-संतों से माफी मांगे वरना उनकी कथा भारत में नहीं होने देंगे। तो वहीं राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक राधा रानी बरसाने की थी। शास्त्रों में इसका वर्णन भी है सब लोग जानते हैं कि राधा रानी का घर बरसाने में था। भगवान कृष्ण और राधा का संबंध शाश्वत है। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.