Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»Kuwait fire: कांग्रेस का विदेश मंत्रालय से आग्रह, पीड़ितों के परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाएं
    देश

    Kuwait fire: कांग्रेस का विदेश मंत्रालय से आग्रह, पीड़ितों के परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाएं

    By June 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बुधवार को कांग्रेस ने कुवैत में एक बड़ी इमारत में लगी आग में कई भारतीयों सहित कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। साथ ही विदेश मंत्रालय से भारतीय पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया कुवैत में एक इमारत में लगी आग में लगभग 41 लोगों की मौत हुई है। जिसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगाफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। इस इमारत में लगभग 160 लोग रहते है, जो कि इसी कंपनी के कर्मचारी हैं।  कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दुर्घटना में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कुवैत में हुई भयानक त्रासदी से दुखी हूं, जहां कई भारतीय मजदूरों की जान चली गई और कई के घायल होने की सूचना आ रही है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं।" उन्होंने कहा, "हम विदेश मंत्रालय से आग्रह करते हैं कि पीड़ितों और उनके परिवारों को ईमानदारी से हर संभव सहायता प्रदान की जाए।"कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने कहा, "कुवैत में एक श्रमिक शिविर में आग लगने के कारण हमारे साथी भारतीय नागरिकों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ। दिवंगत आत्माओं के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं विदेश मंत्रालय से इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों की तत्काल सहायता प्रदान की जाए। सभी पीड़ितों और उनके परिवारों को उचित मुआवजा भी दिया जाए।" वेणुगोपाल ने कहा कि यह घटना मध्य पूर्व में भारतीय मजदूरों के रहने की भयावह स्थिति की याद दिलाती है। वहीं केरल के अलप्पुझा से सांसद ने कहा, "सरकार को अपने समकक्षों के साथ मिलकर हमारे नागरिकों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। जिसमें उचित आवास सुविधाएं, पर्याप्त सुरक्षा, सावधानियां और सुविधाएं शामिल हों। जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।"कांग्रेस ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "कुवैत में एक इमारत में आग लगने से कई भारतीयों की मौत की दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस परिवार इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।"

    मृतकों में अधिकांश भारतीय नागरिक

    कुवैत के फॉरेंसिक विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल ईद अल-ओवैहान का कहना है कि मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से अधिकांश केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के नागरिक थे। मृतकों की उम्र 20 से 50 साल के बीच बताई गई है।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘कुवैत में आग की घटना से आहत हूं। इस घटना में 40 लोगों की मौत और 50 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।’ 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.