Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»नटीए के खिलाफ छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा
    राज्य

    नटीए के खिलाफ छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराई गई नीट परीक्षा में आई गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनटीए के मुख्यालय समेत देशभर में प्रदर्शन कर नीट परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

    स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ), ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन कर एजेंसी को हटाने की मांग की है। सीवायएसएस ने भी डीयू में प्रदर्शन किया है। एबीवीपी ने परीक्षाओं को पारद्दर्शी बनाने की मांग की है।

    हाल ही में एनटीए की ओर सं नीट-यूजी-2024 परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे। इनमें व्यापक स्तर पर गड़बड़ी और अनियमितता सामने निकलकर आई है। जारी किए गए परिणामों में प्रथम स्थान पर 67 छात्र एक साथ आए हैं। दूसरी ओर, इन प्रथम स्थान के सात छात्र हरियाणा के एक ही सेंटर से आते हैं।

    एनटीए मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    छात्रों ने पेपर लीक की भी संभावना जताई है। एबीवीपी ने इन सारे विषयों पर संज्ञान लेते हुए नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ एनटीए मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया व प्रशासन से मिलकर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने, जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स प्रद्दान किए गए उनकी स्पष्ट जानकारी साझा करने, भविष्य में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने, परीक्षा सरकारी केंद्र पर आयोजित करने एवं सरकार की ओर से नियुक्त परीक्षा निरीक्षकों / पर्यवेक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त करने की मांग रखी।

    एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा, कुछ वक्त से लगातार गड़बड़ियों को देखते हुए लगता है कि एनटीए भ्रष्ट संस्था हो चुकी है। एनटीए की ओर से आयोजित हर परीक्षा में गड़बड़ी निकलकर आ रही है। इसलिए इसकी उचित जांच जरूरी है। इस मौके पर दिल्ली प्रांत के मंत्री हर्ष अत्री, राष्ट्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी व डीयू छात्र संघ सचिव अपराजिता सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

    एसएफआइ और आइसा की एनटीए को खत्म करने की मांग

    एसएफआइ और आइसा ने शिक्षा मंत्रालय पर प्रदर्शन कर एनटीए को समाप्त करने की मांग की। एसएफआइ ने एक बयान में कहा है कि शृंखलाबद्ध तरीके से विसंगतियां सामने आ रही हैं। सीयूईटी परीक्षा में व्यापक गड़बड़ियां देखी गईं। इसने छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष धनंजय ने कहा, एनटीए को खत्म किया जाना चाहिए। नीट परीक्षा दोबारा आयोजित होनी चाहिए।

    एनटीए सीधे तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल है और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उपाध्यक्ष अविजीत घोष ने कहा, अधिक पारद्दर्शी तरीकों से परीक्षा का आयोजन होना चाहिए। एनटीए ने साबित कर दिया है कि वह अक्षम निकाय है। अब पारद्दर्शी परीक्षा आयोजित करना उनके लिए मुनासिब नहीं है। इसलिए उसका रद्द हो जाना छात्रों के हित में है।

    एनएसयूआइ अध्यक्ष ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र

    एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने नीट परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।

    उन्होंने कहा है कि अंकों में विसंगतियों, परिणाम जारी करने के संदिग्ध समय, एकल केंद्रों से टापर्स और प्रश्न पत्र लीक की रिपोर्ट ने 24 लाख से अधिक छात्रों को परेशानी में डाल दिया है। नीट परीक्षा दोबारा हो, विसंगतियों की व्यापक जांच हो, परीक्षा के लिए पारद्दर्शी उपाए किए जाएं आदि मांगें उन्होंने की हैं।

    Related Posts

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026

    राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट….

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं…..

    September 25, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 25, 2026

    बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

    September 25, 2026

    बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

    September 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.