Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»टीम इंडिया की जीत के 3 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स
    खेल

    टीम इंडिया की जीत के 3 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स

    By June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत ने रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया. टीम इंडिया की मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यह दूसरी जीत थी. भारतीय टीम ने इससे पहले आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था. पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया ग्रुप-A की प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है. वहीं, पाकिस्तान लगातार दूसरी हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है. भारत से पहले पाकिस्तान को USA की टीम ने सुपर ओवर में हराया था. टीम इंडिया की जीत के 3 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स रहे, नहीं तो पाकिस्तान की टीम भारतीय फैंस का दिल तोड़ देती. 

    1. ऋषभ पंत की 42 रनों की अहम पारी 

    पाकिस्तान के खिलाफ दबाव से भरे टी20 वर्ल्ड कप के मैच में ऋषभ पंत ने 42 रनों की अहम पारी. ऋषभ पंत की 42 रनों की इस अनमोल पारी ने अंत में टीम इंडिया की जीत में निर्णायक रोल निभाया. ऋषभ पंत ने यह मुश्किल पारी ऐसे समय पर खेली, जब एक छोर पर टीम इंडिया के लगातार विकेट गिर रहे थे. ऋषभ पंत ने अक्षर पटेल (20) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े. अक्षर पटेल के आउट होने के बाद भी ऋषभ पंत ने एक छोर संभाले रखा. ऋषभ पंत के दम पर भारतीय टीम जैसे-तैसे 119 रन के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंची. ऋषभ पंत 42 रन नहीं बनाते तो भारत यह मैच हार भी सकता था.

    2.  जसप्रीत बुमराह के 3 विकेट 

    पाकिस्तान के खिलाफ इस लो स्कोरिंग मैच में भारत को जीत दिलाने में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी. भारत के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पूरी दुनिया को दिखाया कि आखिर क्यों वह दुनिया के बेस्ट बॉलर्स में शुमार हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में पाकिस्तान के खतरनाक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (31), कप्तान बाबर आजम (13) और इफ्तिखार अहमद (5) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जसप्रीत बुमराह अगर पाकिस्तान के ये तीन बड़े विकेट नहीं लेते तो भारत मैच हार भी सकता था.

    3. कम स्कोर वाले मैच में रोहित की अटैकिंग कप्तानी  

    पाकिस्तान के खिलाफ इस लो स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई थी. ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच बड़ी आसानी से जीत लेगा, लेकिन रोहित शर्मा ने हार नहीं मानी. कम स्कोर वाले मैच में भी रोहित शर्मा ने अपनी अटैकिंग कप्तानी से हारी हुई बाजी को जीत में पलट दिया. सबसे अच्छी बात ये रही कि रोहित शर्मा ने अपने पेसर्स पर भरोसा दिखाया. रोहित शर्मा के इस भरोसे को जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने नहीं टूटने दिया. जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 3 विकेट, हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट चटकाए. रोहित शर्मा ने बड़ी चतुराई से अपने गेंदबाजों के ओवर पूरे करवाए और फील्ड में बदलाव किए.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    October 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….

    October 26, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

    October 26, 2026

    सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

    October 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.