सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के कई वीडियो शेयर होते हैं। जिसमें कई बेहद खूबसूरत जबकि कई बेहद खतरनाक होंते हैं। जिनके कारण अच्छे-अच्छे लोग डर जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिससे पहले देखने पर यूजर्स को काफी अच्छा लग रहे हैं, लेकिन लास्ट में यह दिल की धड़कन बढ़ा देता है। दरअसल आपने बचपन में मगरमच्छ और बंदर की कहानी तो सुनी होगी। कुछ इस तरह का वाक्या मुर्गे और मगरमच्छ के बीच देखने को मिला है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
क्या का पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और मुर्गे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गा बड़े आराम से मगरमच्छ के सिर पर बैठकर आराम से नदी को पार कर रहा है। मगरमच्छ भी शांति से मुर्गे को नदी के पार तक लेकर आ रहा है। हालांकि जैसे ही किनारा आने पर मुर्गा मगरमच्छ के सिर से उतरता है और आगे की ओर बढ़ता है। तभी मगरमच्छ मुर्गे का शिकार करने लपकता है। तुरंत की मुर्गा डर के मारे तेजी से भाग जाता है।
किसने किया शेयर?
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में कैप्शन लिखा है कि 2020 से 2021….फिर 2021 की शुरुआत…बस ऐसी है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दीपांशु के वीडियो को एक हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 170 से ज्यादा ने रिट्वीट किया है।