जांजगीर-चांपा. Janjgir Khabar Update – छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 26 जनवरी को सुबह 9 बजे जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।
कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक, 26 जनवरी को सुबह -8.59 बजे मुख्य अतिथि डॉ. महंत का कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल मैदान
इसे भी पढ़े : LIGER Hindi Movie – पोस्टर रिलीज: बेहद दमदार लुक में दिखाई दे रहे विजय देवरकोंडा, करण जौहर किया जारी
आगमन होगा। वे सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 9.00 से 9.03 बजे तक राष्ट्रगान एवं सलामी कार्यक्रम,09.03 से मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन,9.15 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का कलेक्टर द्वारा वाचन, 9.30 बजे से पुरस्कार वितरण और 9.55 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
इसे भी पढ़े : Chhatisgarh Khabar Update : 176 बेटियों को शादी का उपहार मिलेगा 15 दिनों में
आमंत्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यक्रम शुरु होने के आधा घंटा पहले अर्थात सुबह 8.30 बजे तक अपने नियत दीर्घा और स्थान ग्रहण करें।