मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बुधवार को फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। संजय निरुपम ने मामले को संदिग्ध बताया और गंभीर हमले के बाद सैफ अली खान के इतनी जल्दी ठीक होने पर आश्चर्य जताया। गौरतलब है कि सैफ अली खान मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौट आए थे। शिवसेना नेता ने सैफ अली खान के तेजी से ठीक होने पर आश्चर्य जताया शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि 'उनके शरीर में ढाई इंच का चाकू घोंपा गया था और उनकी सर्जरी हुई थी,…
Author: News Desk
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी को ईडन गार्डेंस में होने वाले शुरुआती T20 मैच से पहले कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर का दौरा किया। गंभीर ने उस वक्त मंदिर का दौरा किया जब उन पर और उनके कोचिंग स्टाफ पर तलवार लटक रही है। पिछली कुछ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस गंभीर की लगातार आलोचना कर रहे हैं। भारत आज से पांच मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज की शुरुआत कर रहा है, जो आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गंभीर का कोलकाता से खास नाता गंभीर के कोलकाता…
टीवी सीरियल में नजर आने वाले कई चाइल्ड आर्टिस्ट अब बड़े हो चुके हैं। सीरियल ‘बाल वीर’ में बाल वीर का रोल करने वाले देव जोशी भी युवा हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई की है, इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। नेपाल में की सगाई देव जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके साथ आरती नाम की एक लड़की नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देव ने लिखा- ‘भरोसे में, प्यार और जिंदगी में हम साथ हैं।’ आगे वह देव आरती का हैशटैग…
मुंबई। बीते कुछ वर्षों के दौरान महाराष्ट्र में कई राजनीतिक समीकरण बदले हैं। आगे महाराष्ट्र की राजनीति में क्या होगा? यह कहा नहीं जा सकता। आलम यह है कि राज्य की राजनीति में हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है और कब कौन पाला बदल लेगा यह अनुमान कर पाना भी मुश्किल रहता है। अब राज्य के पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू ने एक बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। दरअसल बच्चू कडू ने दावा किया है कि देश में सबसे बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल शरद पवार और उद्धव ठाकरे को लेकर होगी और शरद…
इंदौर: सिर मुंडवाकर रील बनाना कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। क्राइम ब्रांच ने न सिर्फ उसे पकड़ा बल्कि चालान भी काटा। डीआईजी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कांस्टेबल ने किसी रसूखदार के बहकावे में आकर पुष्पा फिल्म के एक एक्टर की नकल की थी। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक पुलिसकर्मी बैठा है। सिगरेट का धुआं उड़ाता है दोनों फिल्म पुष्पा के एक्टर की नकल करते नजर आए। बाइक पर बैठा पुलिसकर्मी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हाेने के साथ गर्मी बढ़ेगी. आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी. रात के तापमान में बहुत अधिक गिरावट के आसार नहीं है. प्रदेश में मौसम साफ हो गया है. उत्तरी से ठंडी और समुद्र की ओर से नमी वाली हवा आने की परिस्थितियां फिलहाल नहीं दिख रही है. शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा. मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने के कारण…
फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सैफ अली खान और उनका परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। सैफ के परिवार को पिछले कुछ दिनों में कई सारी चीजों से होकर गुजरना पड़ा है। मगर खुशी की बात ये है कि अब वो अपने घर पहुंच गए हैं और काफी अच्छी हालात में हैं। बीते दिन सामने आई फोटोज और वीडियोज में अभिनेता के हाथ के साथ गर्दन पर पट्टी नजर आई। सैफ को बाद देख लोग उनके हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके लुक को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा घर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में चुनाव होगा. इसके लिए 22 जनवरी यानि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे. नामांकन दाखिल का अंतिम तारीख 28 जनवरी रखा गया है. 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगे. निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होगा. वहीं 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. नगरीय निकाय चुनाव 25 दिनों में पूरे हो जाएंगे। बता दें कि 2025 के निकाय चुनाव में प्रदेश…
गरियाबंद. गृह जिला में पदस्थ जिला पंचायत सीईओ घासीराम मरकाम को रिटर्निंग ऑफिसर के पद से मुक्त कर दिया गया है. अपर कलेक्टर ऋचा ठाकुर को जिला पंचायत के चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी दी गई है. इसका आदेश देर रात गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया. आचार संहिता से पहले नियम ताक में रखकर धमतरी अपर कलेक्टर को गृह जिला गरियाबंद में जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाया था. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि घासीराम मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (22 जनवरी 2025) को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक बढ़ा दी, जिसमें मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गयी थी. यह परिसर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बगल में स्थित है. भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि वह मस्जिद परिसर के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण के खिलाफ ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन समिति की याचिका पर सुनवाई एक अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए स्थगित करेगी. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…