Author: News Desk

रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का…

Read More

इंदौर: शहर में आस्था का प्रमुख केंद्र खजराना गणेश मंदिर की झांकी इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी। इंदौर के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब शहर के किसी मंदिर की झांकी परेड में शामिल होगी। 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों की झांकियों में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी निकाली जाएगी। झांकी में मंदिर का मास्टर प्लान प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा गर्भगृह में प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार देर रात खजराना गणेश मंदिर कार्यालय स्थित सभागार…

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के मुख्यालय जबलपुर के दो कार्यालयों मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार और मुख्य अभियंता संचालन संधारण-जल विद्युत को उत्कृष्ट मानदंडों का पालन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 सर्ट‍िफिकेशन प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के दो कार्यालयों को आईएसओ सर्ट‍िफिकेशन होने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यालयों के समस्त अभियंताओं और कार्मिकों को शुभकामना और बधाई दी। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि ये कार्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उच्च स्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए कार्य करेंगे। मुख्य अभियंता (उत्पादन भंडार) कार्यालय को इन्वेंटरी प्रबंधन, स्क्रेप मैनेजमेंट…

Read More

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्य भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप समय सीमा में पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागीय प्रगतिरत परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने और साथ-साथ फर्नीचर, उपकरण और मैनपावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की वृहद समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना के…

Read More

भोपाल : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव जैन ने समिट के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिये। समिति में लोक निर्माण, उद्योग, नगरीय प्रशासन, पर्यटन एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि समिट के दौरान स्थायी प्रकृति के कार्य भी किये जायें, जिसमें खर्च की पुनरावृत्ति नहीं हो सकेगी। आमंत्रित अतिथि प्रदेश एवं विशेषकर भोपाल एवं आसपास की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समझ सकें…

Read More

रायपुर/धरसींवा राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक है, जिसने अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी महिला सहयोगी के साथ पहले मां को फिर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा. आरोपी इस कदर हवस में अंधा हो चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया था. नए साल की पहली सुबह खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क के सामने हाइवे किनारे नाली में एक बारह वर्षीय बच्ची…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अब शहरी इलाकों में किराए पर रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने वाली है. वहीं, संविदा कर्मचारियों के अलावा EWS/LIG का लाभ लेने वालों, व्यवसायियों और अन्य के लिए किफायती किराया आवास घटक को शामिल किया गया है. सरकार ने इसके लिए राज्यांश को भी मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि हाल ही में 19 जनवरी 2025 को चुनाव आचार संहिता से पहले कैबिनेट की बैठक हुई थी. इसमें कई फैसले लिए गए. प्रधानमंत्री आवास योजना के नए घटक किफायती आवास योजना के…

Read More

गरियाबंद/जगदलपुर गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए हैं। सुबह 5 बजे के करीब इन शवों को रायपुर लाकर मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 22 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें 12 मर्चुरी में तैनात डॉक्टरों के अलावा 10 अतिरिक्त डॉक्टर और 10 सफाईकर्मी भी सीएमएचओ से मांगे गए हैं। यह मर्चुरी में पहली बार होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने शवों के पोस्टमार्टम को लेकर…

Read More

रायगढ़ जिले में 24 घंटे के भीतर दो हाथियों की मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. रायगढ़ में आज फिर एक हाथी की मौत हुई है. डेम के दलदल में फंसने से हाथी की जान जाने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम पानीखेत स्टापडेम की है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. बताया जारहा कि पानी पीने के लिए हाथियों का दल डैम के पास पहुंचा था, तभी एक हाथी के दलदल में फंसने की आशंका जताई जा…

Read More

भोपाल : नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2025 में मध्यप्रदेश की झाँकी “चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया’’ की थीम पर केन्द्रित होगी। झाँकी में मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना की झलक दिखेगी। भारत से 70 वर्ष पूर्व चीते विलुप्त हो चुके थे, भारत में चीतों की वापसी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को जाता है। प्रदेश में चीता परियोजना की सफलता के साथ अब मध्यप्रदेश “टाइगर स्टेट’’ और “चीता स्टेट’’ भी बन गया है। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नदी के किनारे स्थित राष्ट्रीय कूनो अभयारण्य देश में चीतों का एक नया घर है। अभयारण्य…

Read More