भोपाल । मप्र को इस बार मनरेगा के तहत पिछली बार से अधिक बजट मिल सकता है। इस बार पंचायतों की तरफ से करीब 8500 करोड़ रुपए के काम की मांग होने की संभावना है। दरअसल मप्र राज्य रोजगार गारंटी परिषद की तरफ से इस बार सभी पंचायतों को उनका बजट बनाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार करके ऑनलाइन प्लान और डिमांड बनाने को कहा था। 10 फरवरी को केंद्र सरकार के सामने प्रेजेंटेशन इसके तहत अभी तक मप्र की 23 हजार पंचायतों में से लगभग 18 हजार पंचायत का प्लान बनकर आ गया है। मनरेगा…
Author: News Desk
रायपुर मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय का राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा. वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्यों का उत्कृष्ट संपादन किये जाने पर मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्पेशल अवार्ड ( स्वीप ) प्रदान किया जाएगा. राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय स्थित स्थल विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से किया जाएगा.
मुंबई । भारत के सबसे बड़े निजी बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने 22 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा साल दर साल 2.2 प्रतिशत बढ़कर 16,736 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के दौरान 16,372.5 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा 16,548 करोड़ के अनुमान से थोड़ा अधिक है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) दिसंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 30,690 करोड़ हो गई, जो पिछली तिमाही में 30,653 करोड़ रुपये थी । इस तिमाही में ग्रॉस एनपीए 1.42 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही में…
कोरबा। कोरबा जिला में नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बिलासपुर संभाग में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें एक साथ पांच लोगों के लिए न्यायालय द्वारा मृत्युदंड की सजा निर्धारित की गई है। बता दें कि चार साल पहले लेमरू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़ता के पिता और उसकी बहन की हत्या कर दी थी। वहीं, पीडि़त की भी मौत हो…
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप (आईआईडीएल) के छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संसद की कार्यवाही को बाधित करने वाले विपक्ष को भी खरी-खोटी सुनाई। उपराष्ट्रपति ने कहा, ये दुख की बात है, लोग संसद की मर्यादा भूल गए हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र का मंदिर अब अखाड़ा बन गया है। इन दिनों क्या कुछ देखने को नहीं मिल रहा है, क्या कुछ सुनने को नहीं मिल रहा है। जिस तरह के दृश्य हम अपनी संसद में देखते हैं, वह निश्चित रूप…
रात में भोपाल-पचमढ़ी ज्यादा सर्द भोपाल। हवा का रुख बदलने से मध्यप्रदेश में दिन की ठंड गायब हो गई। ज्यादातर शहरों में पारा 25 डिग्री के पार है। धूप भी तेज है। हालांकि, रात में ठंड का असर है। भोपाल, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़, उमरिया, नौगांव जैसे शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। इससे पहले बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसार है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश…
मुंबई । टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से बड़ी खबर आई है। इस कंपनी का ब्रांड वैल्यूएशन 21.3 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसके साथ ही टीसीएस दूसरा बड़ा वैश्विक आईटी सर्विस ब्रांड बन गया है। कंपनी ने बताया कि बीते 15 वर्षों में इसके ब्रांड वैल्यूएशन में 826 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2010 में टीसीएस का वैल्यूएशन 2.3 बिलियन डॉलर का था। कंपनी का कहना है कि डेवलपमेंट के लिए इनोवेशन, ग्राहक संतुष्टि और स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग पहलों में निरंतर निवेश ने प्रमुख भूमिका निभाई। तभी टीसीएस का ब्रांड वैल्यू इस…
रायगढ़: डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा जॉय लकड़ा रायगढ़ आया हुआ था। जहां मंगलवार की शाम 8 से साढ़े 8 बजे के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ टीपाखोल डैम घूमने गया हुआ था। जहां डैम ने डूबने से उसकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने टीपाखोल डैम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया था, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई।…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली की जनता आपदा का खेल जान चुकी है। उनकी पोल खुल गई है। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता निकल पड़ी है। हार के डर से आपदा वाले रोज-रोज नई-नई घोषणा करते फिर रहे हैं। वे नारे लगाते हुए कहते हैं कि फिर आएंगे, फिर आएंगे, लेकिन जनता कह रही हैं फिर खाएंगे, फिर खाएंगे। उन्होंने नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं से बात कर कहा कि 5 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को…
भोपाल । मप्र की मोहन सरकार प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराब बंदी करने जा रही है। एक अप्रैल से इस फैसले पर अमल किया जा सकता है। सरकार के इस कदम की पूर्व सीएम उमा भारती ने तारीफ की है।पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के द्वारा धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी अभूतपूर्व निर्णय है, इसके लिए मोहन यादव जी का अभिनंदन। दो साल पहले हमारी सरकार के द्वारा घोषित की गई शराब पर प्रतिबंध नीति बहुत ही जनहितकारी एवं व्यावहारिक थी। हम पूर्ण शराबबंदी की ओर…