Author: News Desk

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक दलों के बीच में घमासान मचा हुआ है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रवेश वर्मा ने इन दोनों ही नेताओं पर 50-50 करोड़ की मानहानि का केस किया है। प्रवेश वर्मा ने केस दर्ज करने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि इस पैसे का इस्तेमाल क्षेत्र के लोगों के कल्याण में किया जाएगा। भाजपा नेता ने अरविंद…

Read More

रायपुर, खाद्य मंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वे इस मौके पर जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Read More

सरगुजा। अंबिकापुर में दो युवकों के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया है। घटना की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है, जिसमें शादी के नाम पर ठगी और अपहरण का खेल रचा गया। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने जानकारी दी कि इंदर शाह मरावी ने 20 जनवरी 2025 को दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा दिनेश मरावी और उसका दोस्त काबिल अंसारी घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जांच के दौरान पता चला कि दिनेश ने अपनी पत्नी…

Read More

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सैफ अली खान पर हमले को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। हॉस्पिटल में 6 दिन बिताने के बाद हाल ही में सैफ की घर वापसी हुई है। इस पूरे मामले में एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल भजन ने समय रहते सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल तक पहुंचाया, यहां उनका इलाज हो सका। हाल ही में एक यूट्यूबर की तरफ से भजन को 11 हजार का इनाम मिला था। अब सिंगर मीका सिंह ने ऑटो ड्राइवर को…

Read More

इंदौर: इंदौर के सदर बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार फुटपाथ पर चढ़कर एक दुकान और एटीएम में जा घुसी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत बाहर निकल आए। कार में सवार पांच युवकों में से दो मौके से भाग गए, जबकि तीन को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह हादसा सदर बाजार के बाम्हनबाग कॉलोनी में रात करीब ढाई बजे हुआ। कार एटीएम में घुसी स्थानीय निवासी किरण दासी ने बताया कि उनकी कॉस्मेटिक की…

Read More

भोपाल एमपी सरकार शराब बंदी की तरफ कदम बढ़ा रही है, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 धार्मिक शहरों में पूर्व शराब बंदी का एलान कर उमा भारती को खुश कर दिया और एक संदेश देने की कोशिश है कि धार्मिक नगरों के लिए सरकार कितनी चिंतित है। दरअसल उमा भारती शिवराज सरकार के समय मुखर दिखी थीं और शराब के विरोध में दुकान और अहाते में तोड़फोड़ भी की थी , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 16 धार्मिक स्थलों में पूर्ण शराबबंदी लागू की जायेगी. इसके लिए नई आबकारी नीति वर्ष 2025-26 तैयार हो गई…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम सकते हैं। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं मिलने के बाद से भी वह बीजेपी से नाराज चले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह हसिमारा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने अलीद्वारपुर से बारला की जगह मनोज टिग्गा को टिकट दिया था। इस सीट पर 2019 में बारला विजयी हुए थे। जबकि, 2024 में टिग्गा ने यहां से जीत दर्ज की। इस चुनाव के बाद से ही…

Read More

आंध्र प्रदेश में एक कॉलेज के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। छात्र अपनी क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। वह अचानकर क्लासरूम से बाहर निकल आया। इसके बाद वह रेलिंग पर चढ़ा और तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। उसी क्लास में बैठे दूसरे छात्र तुरंत दौड़ते हुए बाहर आए। सुसाइड की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटना अनंतपुर जिले की है। छुट्टियों के बाद लौटा था जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र अभी संक्रांति की छुट्टियों…

Read More

मुंबई। मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र में एक स्कूल को बम की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इस घटना के तुरंत बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही स्थानीय कानून प्रवर्तन और विस्फोटक जांच कर्मियों को स्कूल परिसर की जांच करने के लिए भेजा गया है। इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के हवाले से सामने आई है। ईमेल मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम स्कूल पहुंची है। घटनास्थल पर जांच शुरू हो गई है। अधिकारी धमकी की पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं।

Read More

बिलासपुर. जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत लिम्हा गांव में भीषण हादसा हुआ. जहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीती देर रात घर में जा घुसा. इस हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कोरबा की ओर जा रहा ट्रेलर लिम्हा गांव होकर गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर वह सीधे एक घर में जा घुसा. हादसे के दौरान घर में परिवार मौजूद था. घर में अनियंत्रित ट्रेलर…

Read More