रायपुर। कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर जारी बैठकों के बीच भितरघात के आरोपों ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। राजधानी रायपुर में अरविंद दिक्षित ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने पीसीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर भितरघातियों की दावेदारी पर विचार न करने का आग्रह किया है, जिसके बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। नवीन चंद्राकर ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा कि 2019 में सदर बाजार वार्ड से उनकी पत्नी दीपा चंद्राकर को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व पार्षद मनोज कंदोई ने भितरघात किया था। चंद्राकर ने पीसीसी अध्यक्ष से कहा कि मनोज…
Author: News Desk
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से विकसित भारत के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया और देश को कमजोर करने और इसकी एकता को तोडऩे की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ चेतावनी दी। सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। वे कभी भी आराम के दायरे में नहीं फंसे अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने आराम के दायरे से बाहर निकलकर…
भोपाल । कांग्रेस द्वारा आयोजित महू रैली के पहले पूरे मप्र के सभी ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और लोगों से समर्थन मांगा। भोपाल में भी कांग्रेस ने अलग-अलग इलाकों में जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तहत पदयात्रा निकाली और कोलार में एक बैठक भी की। इन रैलियों में कांग्रेस के विधायक और दूसरे बड़े नेताओं ने नेतृत्व किया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इस रैली के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ और ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया…
मुंबई। मारुति सुजुकी इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपनी प्रमुख कॉम्पैक्ट एसयूवी, मारुति ब्रेजा का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह घोषणा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान की गई। कार्तिक को ब्रेजा के साथ जोड़कर कंपनी ने युवाओं को आकर्षित करने और गाड़ी की डाइनैमिक इमेज को और मजबूत करने की रणनीति पर काम किया है। मारुति ब्रेजा को 2016 में लांच किया गया था, और यह तब से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी बनी हुई है। अब तक इसकी 12 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। 2024 में 1,88,160 यूनिट्स की बिक्री…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के बासागुड़ा और आवापल्ली सडक़ पर पुल के नीचे नक्सलियों ने 50 किलो की कमांड आईईडी छिपाकर रखी थी। जिसे जवानों ने ढूंढकर नष्ट कर दिया है। इस आईईडी की ताकत इतनी थी कि बड़ी आसानी से एक बख्तरबंद गाड़ी को उड़ाया जा सकता था। हालांकि, नक्सलियों के मंसूबे को जवानों ने नाकाम कर दिया है। दरअसल, बीजापुर में माओवादी फिर से कुटरू-अंबेली जैसी एक और आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। बासागुड़ा और आवापल्ली सडक़ पर तिमापुर के पास दुर्गा मंदिर के नजदीक पुल के नीचे कंक्रीट तोडक़र वहां…
नई दिल्ली । एआईएमआईएम दिल्ली विधानसभा की केवल दो सीटों ओखला और मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ रही है।दोनों ही सीटों पर एआईएमआईएम ने दिल्ली दंगों के आरोपियों को टिकट दिया है। ये दोनों नेता इन दिनों जेल में बंद हैं। दिल्ली में मुसलमान वोट करीब 20 लाख है।पिछले दो चुनावों से मुसलमानों के वोट आम आदमी पार्टी की झोली में जा रहे हैं। लेकिन इस बार दिल्ली के चुनाव में एआईएमआईएम की इंट्री और कांग्रेस के थोड़ा मजबूत होने से इसमें बंटवारा होने की उम्मीद है। दिल्ली चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने ओखला विधानसभा सीट पर शफाउर रहमान और…
भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में गणतंत्र दिवस के मौके पर जन्मजात रोग से पीडि़त 400 बच्चों के लिए एक विशेष खेल प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही है, जिसमें 6 विभागों की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न खेल और उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की जाएगी।अस्पताल प्रबंधन ने अब तक करीब 500 बच्चों की सूची तैयार की है, जिनमें से 400 बच्चों के परिजनों ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दी है। इन…
शुक्रवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. इस दिन माघ कृष्ण दशमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, वृद्धि योग, विष्टि करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. शुक्रवार का व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग में है. इस योग में किए गए शुभ कार्य करने से वह सफल सिद्ध होता है. इस दिन स्वर्ग की भद्रा भी है. लेकिन इसका दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. शुक्रवार के दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. शाम को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी को लाल सिंदूर, लाल गुलाब, कमल, अक्षत्, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करके पूजन…
मकर संक्रांति के साथ ही मलमास का अंत हो गया है और इस अवसर पर शादियों का सिलसिला एक बार फिर से प्रारंभ हो गया है. भारतीय संस्कृति में इस समय के विवाह के लिए शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित अमरनाथ द्विवेदी के अनुसार, सूर्य देव के मकर राशि में गोचर के साथ ही विवाह के लिए उपयुक्त समय की शुरुआत हुई है. इस वर्ष कुल 77 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें शादी के लिए विभिन्न तिथियों का चयन किया जा सकता है. हालांकि जनवरी के कुछ शुभ मुहूर्त निकल चुकें हैं. लोग अब अपने अनुकूल तिथियों का चयन कर…
सनातन धर्म में हर पर्व का विशेष महत्व होता है. विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को की जाती है. इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं. इस दिन मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा की जाती है. कहते हैं कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. यह त्योहार माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है. इस बार बसंत पंचमी की तिथि को लेकर लोगों के मन में थोड़ी कंफ्यूजन है .कोई 2 फरवरी को…