ICC ODI Team 2024: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से किया जाना है। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है। इसी बीच ICC ने साल 2024 के लिए अपनी वनडे टीम ऑफ द ईयर का भी ऐलान कर दिया है। इस सूची में 50 ओवर के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस टीम में एक…
Author: News Desk
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक होता दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को मैदान में उतार दिया है। वहीं, कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप को मैदान में उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इसके बाद ये बात साफ हो गई हैं कि केजरीवाल को इस बार चुनाव में कड़ी चुनौती मिलने वाली है। यह देखकर केजरीवाल इस बार मध्य वर्ग को साधने की रणनीति अपनाए हुए हैं। उन्होंने टैक्स आतंकवाद के…
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने रोहणा फ्लाईओवर के पास पीर बाबा के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 117 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रोहणा निवासी राकेश है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। स्पेशन एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एसआई कृष्ण अपनी टीम में शामिल एएसआई पवन कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण व प्रवीण के साथ गश्त कर रहे थे। टीम नेशनल हाईवे-334बी पर सांपला बाईपास बरोणा रोड फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना…
भोपाल । भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष्मान आरोग्य मंदिर फार्मासिस्ट की कमी के कारण बेहाल हैं।यहां अभी तक फार्मासिस्टों की भर्ती नहीं हो सकी है, जबकि इन स्वास्थ केंद्रों में 126 प्रकार की दवाओं का वितरण और संधारण किया जाता है। वर्तमान में इन केंद्रों में गैर-फार्मासिस्टों की मदद ली जा रही है, जो फार्मेसी एक्ट का उल्लंघन है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को खोले हुए कोई चार साल का समय बीतने वाला है, लेकिन एक भी जगह पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है। जबकि गाइडलाइन में इसका प्रावधान है। इन स्वास्थ्य सेवकों की सख्त जरूरत भी है।…
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अप्रैल से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मार्च में पेश किए जाने वाले वार्षिक बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के बजट का प्रविधान किया जा सकता है। योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह उनके खातों में प्रदान किए जाएंगे। एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक से कम आय वाली महिलाएं इस योजना की पात्रता में आएंगी। वार्षिक बजट में लाडो लक्ष्मी योजना का होगा प्रविधान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लाडो…
Virender Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और करीब 21 साल लंबा रिश्ता टूटने वाला है. दोनों के तलाक के दावों के बीच हम आपको सहवाग की पत्नी आरती के साथ हुई एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जब 6 साल पहले उन्हें बड़ा धोखा मिला था. तब उन्हें दिल्ली पुलिस की मदद लेनी पड़ गई थी. आरती सहवाग के साथ क्या हुआ था? आरती सहवाग को…
मोकामा: मोकामा में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोकामा के जिस नौरंग जलालपुर गांव में बुधवार को गोली चली थी, वहां एक बार फिर से फायरिंग हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को नौरंग के मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने पर विवाद हुआ था। जिसमें अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इस मामले में पंचमहला थाने में दोनों गुटों के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है। बावजूद इसके बीती रात एक…
बिजली बिलों को पंजाबी भाषा में जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी कि 26 दिसंबर से इसे लागू किया जा चुका है। इस जानकारी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। एडवोकेट निखिल थम्मन ने याचिका दायर करते हुए पंजाब में बिजली बिलों को पंजाबी भाषा में जारी करने की मांग की थी। याचिका पंजाब राजभाषा अधिनियम, 1967 के कार्यान्वयन में हो रही अनदेखी पर केंद्रित थी। इस अधिनियम के तहत राज्य में सभी सरकारी संवाद, जिसमें बिजली बिल भी शामिल हैं, पंजाबी भाषा…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव हेतु आज आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर स्थित पंचशील नगर में पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव वदूद आलम के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर नगर निगम, दुर्ग नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम,कोरबा नगर निगम तथा जांजगीर चांपा, सक्ति हेतु प्रथम सूची में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूची की घोषणा कर दी है और बहुत जल्द ही दूसरी सूची की घोषणा भी कर दी जाएगी। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने प्रेसवार्ता में बताया…
बठिंडा। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के थानों व पुलिस लाइनों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। इसके लिए पुलिस विभाग हुडको से 450 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर एवं बिल्डिंगों पर खर्च किए जाएंगे। पंजाब पुलिस में होंगी 10 हजार नई भर्तियां पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए फरवरी माह में 140 पुलिस थानों को नई गाड़ियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फोर्स में कमी पूरी करने के लिए लगभग दस हजार नई भर्तियां की जा रही हैं। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। बठिंडा जोन के डीआईजी, एसएसपीजी व…