नई दिल्ली । कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगी कंपनियों के साथ मिलकर 2,038 करोड़ रुपये के नए ठेके हासिल करने की शुक्रवार को जानकारी दी। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार नए ठेके भारत और विदेशी बाजारों में पारेषण एवं वितरण कारोबार के साथ-साथ भारत में निर्माण परियोजनाओं में हैं। केपीआईएल के एक अधिकारी ने कहा कि इन नए ठेकों के साथ हमारे ठेके वार्षिक आधार पर 19,361 करोड़ रुपये तक पहुंच गए है, जो व्यापार दृश्यता में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। केपीआईएल सबसे बड़ी विशेषीकृत ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण) कंपनियों में…
Author: News Desk
भोपाल: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया है. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने खरगोन के महेश्वर में 17 धार्मिक नगरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. इसके तहत अब 1 अप्रैल से प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी. वहीं विशेष परिस्थितियों में मंत्री अपने विभाग में तबादले कर सकेंगे. इसके साथ ही कैबिनेट ने नारी सशक्तिकरण मिशन को मंजूरी दी है. कैबिनेट बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत से…
मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचाते हुए शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है कि राज्य में जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा। उनके अनुसार, यह नया डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का कोई नेता होगा। संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में अब दो नहीं, बल्कि तीन उपमुख्यमंत्री होंगे। नया डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुना जाएगा। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए…
रायपुर महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत और 43 लोगों के घायल होने की खबर पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह घटना अत्यंत दुखद है. घायलों का इलाज जारी है. प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने कहा, ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं. महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस…
पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। अस्पताल में उस समय हंगामा मचा, जब कथित चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान लोगों के एक समूह ने चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया। कैसे शुरू हुआ विवाद? दरअसल, पूर्वी बर्धमान के शक्तिगढ़ में स्वेतिपल्ली के एक युवक को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से नाखुश मरीज के कुछ परिजन और दोस्तों ने कथित तौर पर अस्पताल…
भोपाल । दुनिया के विकसित देशों में शुमार जापान, भारत का मित्र देश है। जापान ने भारत के कई गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एनसीआर में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया है। अंतराष्ट्रीय स्तर की जापानी कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं, लेकिन मप्र में जापान से अपेक्षाकृत निवेश नहीं मिला है। निकट भविष्य में जापानी कंपनियां मप्र में बड़ा निवेश कर सकती हैं। जिनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक और रोबोट कंपनियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निवेश के सिलसिल में 27 जनवरी से जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। वे वहां 4 दिन तक अलग-अलग शहरों में निवेशकों से चर्चा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई से राहत देने में भेदभाव कर रही है। उद्योगपतियों से डीजल पर प्रति लीटर 17 प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है। उद्योगपतियों को डीजल पर 6.50 रुपये प्रति लीटर की छूट दी जा रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा आम जनता, किसान, छोटे और मध्यम व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, बस मालिक, ट्रैक्टर मालिक, ऑटो और टेंपो मालिकों को 6.50 रुपये की छूट से वंचित रखा गया है। उनसे डीजल पर 24 प्रतिशत प्रति लीटर की दर से वैट वसूला जा रहा है। यह कैसा…
MP News: उज्जैन संभाग के सात जिलों से जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई नीमच में की गई. बता दें कि विनष्टीकरण की कार्रवाई गाइडलाइन के तहत संपन्न कराई जाती है. डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 480 प्रकरणों में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे. सरकार की तरफ से 10 से 25 जनवरी के बीच विनष्टीकरण की स्वीकृति मिल गई थी. आईपीएस अधिकारी की मौजूदगी में 778 क्विंटल डोडा चूरा, 1.79 क्विंटल अफीम, 8.6 क्विंटल गांजा, 2.28 किलोग्राम स्मैक, 7.75 किलोग्राम चरस, 1.778 किलोग्राम एमडी ड्रग्स को जमीन में दफनाया गया.…
प्रयागराज: मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ मेले में कदम रख दिया है। ममता अब गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर साध्वी का जीवन जिएंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 स्थित किन्नर अखाड़े की छावनी में पहुंचीं। यहां उनका राज्याभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के पहुंचने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी सूचना के अनुसार मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। संगम पर पिंडदान के बाद शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका…
मुंबई । अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र में 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की। अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र में एडब्ल्यूएस एशिया-प्रशांत (मुंबई) क्षेत्र में क्लाउड बुनियादी ढांचे में 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर याने करीब 72 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा की है। यह निवेश एडब्ल्यूएस के 2030 तक भारत के लिए 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर याने 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के बड़े नियोजित निवेश का हिस्सा है, जिसकी…