भोपाल: मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में हुए भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा की तलाश में पुलिस और जांच एजेंसियां खाली हाथ हैं। उधर, इंदौर में पार्षद के बेटे से मारपीट के मामले में पार्षद जीतू यादव को बयान के लिए नोटिस जारी किया गया है, लेकिन उनका भी पता नहीं चल पाया है। कुल मिलाकर लोकायुक्त पुलिस, ईडी और एटीएस समेत सभी एजेंसियां नाकाम साबित हुई हैं। मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में हुए कालेधन घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा की तलाश जोरों पर चल रही है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी में कोई सफलता…
Author: News Desk
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गोरेगांव ईस्ट के खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है ये आग, रहेजा बिल्डिंग के खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में लगी, इसकी सूचना सुबह 11:19 बजे मिली। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग सुबह 11:24 बजे लेवल II तक बढ़ गई और 11:48 बजे लेवल III तक पहुंच गई। अभी तक फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है कहां कहां फैली आग? आग बाजार के भूतल पर लकड़ी के फर्नीचर, प्लास्टिक सामग्री, स्क्रैप, थर्मोकोल…
पंजाब से तेल टैंकर में छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाने की कोशिश को फतेहाबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने टैंकर से 905 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब की पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। सूचना पर की गई कार्रवाई थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गश्त के दौरान पीएसआई बलवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मनोज कुमार पुत्र तग्गा राम, निवासी…
पानीपत। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। दिन व रात का तापमान डबल डिजिट में पहुंचा हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से अधिक है। उत्तर-पश्चिमी हवा 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 55 प्रतिशत दर्ज की गई शाम को घटकर 45 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा सकता है। कड़ाके की…
MP Weather News: मध्य प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है. एक बार फिर पिछले 24 घंटे में तापमान नीचे गिर गया है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली. ऐसी उम्मीद की जा रही कि सर्द हवाएं आने वाले कुछ दिनों तक अपना असर दिखाएंगी. मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है. भोपाल में पारा 6.8 डिग्री नीचे उतर गया. यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…
पानीपत के जीटी रोड एलिवेटेड हाइवे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में थार सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान तिहाड़ जेल में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करनाल के समालखा गांव का निवासी था। हादसे का कारण और घटनास्थल का हाल हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर…
जालंधर में कस्बा फिल्लौर के गांव छोकरां में 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाने से नौजवान की मौत हुई है। शव गांव के रास्ते पर खेत से मिला। पास ही नशे का इंजेक्शन भी पड़ा मिला है। युवक लाडोवाल के पास एक गांव से इंजेक्शन लेकर आया था। इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके के बहुत से युवक वहां नशा लेने जाते है। इलाके में सब्जी और अन्य सामान की आड़ में नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है…
76वें गणतंत्र दिवस (गणतंत्र दिवस 2025) देशभक्ति के मौके पर कुछ बेहतरीन गानों को सुना जा सकता है। खासकर अपने बच्चों को इस तरह के सॉन्ग सुनाएं ताकि उनके अंदर भी देश के प्रति प्रेम की भावना चरम पर पहुंच सके। आज आपके साथ भारतीय लोगों के कुछ पसंदीदा देशभक्ति के गानों की लिस्ट (देशभक्ति गीत) लोकतंत्र की आत्मा भारत के संविधान को कहा जाता है। वहीं, भारतीय संविधान का जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को माना जाता है। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में देश का संविधान तैयार हुआ था। जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया…
तरनतारन। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वरियां में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित जसकरन सिंह ने पहले पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया फिर एएसआइ राजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ डाली। आरोपित हुआ गिरफ्तार, 2020 से था फरार सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपित जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपित अभी फरार हैं। थाना चोहला साहिब के एडिशनल एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि गांव वरियां के जसकरन सिंह के खिलाफ 1 मई…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। नोट में उन्होंने कहा है कि नक्सल कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव जिंदा है। कांकेर में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत नहीं हुई है। नक्सल नेता समता ने पुलिस पर नक्सलियों के नाम से फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि मुठभेड़ में नक्सल कमांडर दामोदर मारा गया है। अब नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने…