Author: News Desk

मेष राशि :- मान प्रतिष्ठा बालबाल बचेगी, कार्य व्यवसाय गति उत्तम, स्त्री वर्ग से क्लेश होगा। वृष राशि :- धन प्राप्ति के योग बनेगे। नवीन मैत्री मंचन प्राप्त होवेगी, ध्यान अवश्य रखें। मिथुन राशि :- इष्ट मित्र वर्ग सहायक रहेंगे, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि हो तथा कार्य बनेगे। कर्क राशि :- सामाजिक कार्य प्रतिष्ठा अनुकूल, कार्य कुशलता संतोष जनक रहे, कार्य बनेंगे। सिंह राशि :- परिश्रम से समय पर सोचे कार्य पूर्ण होगे तथा व्यवसाय गति उत्तम होगी। कन्या राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहें। कार्यकुशलता से संतोष होगा कार्य बनेगे। तुला राशि :- दैनिक व्यवसाय गति उत्तम तथा…

Read More

रायपुर : संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मताधिकार लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। मतदाता के पास यह अधिकार न केवल विधायिका के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूती भी प्रदान करता है। यह विचार जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में होता ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में…

Read More

रायपुर : लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक प्रावधान किए…

Read More

रायपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व और जिम्मेदारियों को समझाने के उद्देश्य से बीजापुर स्थित ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन जिले के सभी मतदान केंद्रों और ब्लॉक मुख्यालयों में भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने उपस्थित युवाओं, स्कूली बच्चों और जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक मत की कीमत को समझाते हुए स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में योगदान देने की अपील…

Read More

इंदौर: मोनालिसा महेश्वर स्थित अपने घर लौट आई हैं। महाकुंभ में उन्हें काफी परेशानी हुई थी। उनकी प्रसिद्धि के कारण परिवार के लोग माला नहीं बेच पा रहे थे। इसके बाद परिवार ने उन्हें वापस महेश्वर भेज दिया है। अब वह महेश्वर में ही रहकर माला बेचेंगी। प्रयागराज में बढ़ीं परेशानियां दूसरी ओर, प्रयागराज में मोनालिसा के परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वीडियो बनाने वाले लोग दिन-रात इस परिवार को घेरे रहते थे। मेले में कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ बदसलूकी भी की थी। इससे परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद…

Read More

भोपाल : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में सेमरा मंडी चौराहे से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में बाइक्स पर सवार युवाओं ने हाथों में लहराते हुए तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा की भव्यता और युवाओं के जोश ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर मंत्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा, "राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजमाता का व्यक्तित्व ममता, त्याग एवं समर्पण के भाव से परिपूर्ण था। राष्ट्र सेवा के परम पावन ध्येय के साथ जनसंघ और भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान देने वाली राजमाता सिंधिया के विचार देश सेवा और लोक कल्याण के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

Read More

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूल आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग, कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जनजागृति के विशेष प्रयास करें। राज्यपाल पटेल शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। राज्यपाल पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और आयोग द्वारा आयोजित…

Read More

इंदौर: नए साल की शुरुआत में यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से एक और सीधी उड़ान की सौगात मिलने जा रही है। 7 फरवरी से इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान इंदौर को सीधे ओडिशा से जोड़ेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इस उड़ान का सबसे बड़ा फायदा उन श्रद्धालुओं को होगा जो जगन्नाथपुरी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। भुवनेश्वर पूर्वी भारत का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है, इसलिए यह उड़ान व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुरू हुईं पांच नई उड़ानें यह उड़ान…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ कलेक्टर सुनेहा मीणा को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुमीणा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024-25 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुनेहा मीणा को स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुमीणा ने झाबुआ जिले में भगोरिया उत्सव की पारंपरिक परिधान पहने शुभंकर युगल ‘चुनावी काका – चुनावी काकी’ का उपयोग कर स्वीप अभियान चलाया। इससे मतदाता जागरूकता को…

Read More