उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद समेत देश भर में प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टीट्यूट FIITJEE के कई सेंटर्स अचानक बंद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शिक्षकों को महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते संस्थान के कई शाखाओं पर ताले लग गए. FIITJEE के मालिक समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज छात्रों के माता-पिता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल, CFO राजीव बब्बर, COO मनीष आनंद और ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बतलेश समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सभी…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सोशल मीडिया पर भिड़ गए। दरअसल, नक्सलवाद को लेकर पहला पोस्ट रमन सिंह ने किया। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि नक्सलियों की मदद करना और वोट के लिए उनका इस्तेमाल करना कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है। बघेल का तंज…आपका ये हाल BJP ने ही किया रमन सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आज जब डबल इंजन की सरकार में नक्सलवाद खात्मे की ओर जा रहा है, तब कांग्रेस के पेट में दर्द उठ रहा…
उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गया है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया. UCC के लिए विकसित ऑनलाइन पोर्टल की मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. इसी के साथ राज्य में बहुत कुछ बदल जाएगा. समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही उत्तराखंड स्वतंत्रता के बाद ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है. इससे पहले गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था. 1- हलाला जैसी प्रथा…
1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में सरकार का रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर अधिक जोर रह सकता है। उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि सरकार को रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचे, हॉस्पिटैलिटी, स्टार्टअप इकोसिस्टम, एडटेक और MSME क्षेत्र में निवेश और प्रोत्साहन देना चाहिए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में आम बजट 2025 पेश करेंगी। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की क्या हैं उम्मीदें? आगामी बजट से अपेक्षाओं पर सीएमडी ने कहा, 'भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर रोजगार पैदा में अहम भूमिका निभाता है और…
आगामी 24- 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों को देंगे आमंत्रण नए दौर में पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल देश, बल्कि मध्यप्रदेश भी बढ़ रहा है आगे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जापान दौरे के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए हमारे सभी वर्गों के लिए खासकर के महिला, गरीब, किसान, युवाओं के रोजगार के लिए लगातार हमारी सरकार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि…
इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में पिकनिक मनाने के दौरान तालाब में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक की पहचान रानीपुरा झंडा चौक निवासी फरीद मंसूरी के बेटे अल्फाज (17) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अल्फाज अपने दोस्तों के साथ बाइक से बागोदा क्षेत्र के जूना पानी फॉल कुंड पर पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय वह तालाब की गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया है और मामले…
पिछले महीने दक्षिण कोरिया में हुए भीषण विमान हादसे की असली वजह सामने आ गई है। हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विमान के इंजन से पक्षी टकराया था। इसके बाद विमान अनियंत्रित हो गया। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में सामने आया कि विमान के दोनों इंजन में पक्षी के पंख और खून के धब्बे मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रवासी बतख बैकाल डील हो सकती है। इंजन से मिले पंख और खूब के धब्बे के नमूने विशेष संगठनों को भेजे गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा…
जगदलपुर। देहरादून में पढ़ रही दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने आत्महत्या कर ली। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देहरादून पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। वहीं मां और भाई देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। 2019 में भीमा मंडावी की भी मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दंतेवाड़ा के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की छोटी बेटी दीपा मंडावी के तौर पर…
लगभग दो साल से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं हो पा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रणनीतिक कब्जे का दावा किया है। रूस ने कहा कि देश के औद्योगिक क्षेत्र कीव की पकड़ कमजोर करने के लिए लगातार हमारे प्रयास जारी हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी यूक्रेन की एक बस्ती वेलीका नोवोसिल्का के पतन का एलान किया। जहां युद्ध के पहले करीब पांच हजार लोग रहते थे। जबकि यूकेन का कहना है कि केवल कुछ ही…
बीजापुर। नक्सलियों ने बीती रात केशामुण्डी गांव में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा फेंका है। जिसमें ग्रामीण को गद्दार घोषित किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 41 की बीती रात नक्सलियों ने घर में घुस कर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना स्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें नक्सलियों ने गद्दार का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने और पार्टी की सूचना देने की बात…