विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है. 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देखने के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. ट्रेलर में संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और उनकी पत्नी येसूबाई (रश्मिका मंदाना) को डांस करते दिखाया गया जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर दूसरे मंत्री ने विरोध जताया था. ऐसे में अब 'छावा' के डायरेक्टर MNS चीफ राज ठाकरे से मिले हैं. 'छावा' डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने MNS चीफ राज ठाकरे से मिलकर उन्हें ये तसल्ली दी है कि फिल्म से आपत्तिजनक…
Author: News Desk
दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में ACB और EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार सुबह तीन गाड़ियों में एसीबी के 10 से अधिक अधिकारी दुर्ग के शांतिलाल चोपड़ा के घर और ऑफिस मोक्षित कॉरपोरेशन में छापेमारी करने पहुंचे हैं. राजधानी रायपुर के ठिकानों और दुर्ग में एसीबी ने एक साथ छापेमारी की है. मोक्षित कार्पोरेशन में छापे मारी : जानकारी के मुताबिक, एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम सुबह सुबह गंजपारा स्थित मोक्षित कार्पोरेशन और शांतिलाल व शशांक चोपड़ा के घर एक साथ पहुंची. तीन गाड़ियों में एक दर्जन से अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं और पूरे घर…
रायपुर जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने रायगढ़ प्लांट में तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का भव्य आयोजन किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी स्टील निर्माण के भविष्य को आकार देने में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अग्रणी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें दुनिया भर से 175 प्रतिनिधि और 60 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आयोजन में मैकिंजी, सैप, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजीज, मेटसो, रॉकवेल और एसएमएस ग्रुप सहित दुनियाभर की नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।…
अक्षय कुमार और वीर पहारिया की एरियल एक्शन ड्रामा स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अपने पहले वीकएंड में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 24 जनवरी को रिलीज होने के तीन दिनों के भीतर फिल्म ने 61.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है, जो दर्शकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता की ओर इशारा कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भी छाई 'स्काई फोर्स' दो दिन की दमदार कमाई के बाद रविवार को तीसरे दिन भी फिल्म ने मजबूती के साथ कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31.60 करोड़ रुपये…
ऑटो एक्सपो समाप्त हो चुका है. इसका हैंगओवर लोगों के अंदर से अभी तक नहीं गया है. सोशल मीडिया पर लोग अभी तक इसके रील्स शेयर कर रहे है. ऐसे में आइए क्रॉस नामक एक कंपनी की एक लाजवाब साइकिल पर एक नजर डालते है. यह साइकिल शानदार गेयर्स से लैस है. इसे चलाना काफी कंफर्टेबल है. क्रॉस ने एक कांसेप्ट बाइक साइकिल लॉन्च किया है. यह साइज में बिल्कुल छोटी सी है. अगर आप इसको देखेंगे तो आप इसको कह सकते हैं कि यह बाबा आदम के जमाने की साइकिल है. इतनी है कीमत: जब साइकिल के सबसे शुरुआती…
कोरबा। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। पहली दुर्घटना आज सुबह 3 बजे केंदई गांव के पास हुई, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर समेत 3 लोग महाकंभ से लौटते समय घायल हो गए। दूसरी घटना में तेज रफ्तार दो बाइक सवारों की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। तीसरी घटना में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की जान चली गई।…
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। अब पुष्पा 2 ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में रिलीज हुए रीलोडेड संस्करण में 20 मिनट का मनोरंजक फुटेज शामिल किया गया है। फिल्म को लेकर अब खबर आई है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। कथित तौर पर पुष्पा 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।…
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार में मिले 52 किलो सोने और करोड़ों रुपए कैश के मामले में मोस्ट वांटेड पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर सस्पेंस बरकरार है. सोमवार दोपहर सौरभ शर्मा के वकील ने उसके सरेंडर करने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस और मीडिया कोर्ट परिसर में पहुंच गई। पूरे मामले की जांच कर रहे डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी जानकारी मिलते ही कोर्ट पहुंच गए। हालांकि शाम 4 बजे तक सौरभ ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था। बताया जा रहा है कि वह भोपाल में है और कभी भी जिला कोर्ट में सरेंडर कर…
शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, उनका अपना अलग ही फैन बेस है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो शेयर की। इन तस्वीरों में वह केक काटते हुए, अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के अंदाज में दिखी। अली गोनी के अलावा कई दोस्तों ने विश किया शहनाज ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन मनाते हुए जो तस्वीर साझा की है, उसके साथ कैप्शन लिखा है- ‘हैप्पी बर्थ टू मी’। वहीं शहनाज के दोस्तों और फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन पर विश किया है। इन बर्थ डे विशेज…
कांकेर। जिले के चारामा नगर में स्थित एक ऑटो सेंटर में काम कर रहे एक ऑटो मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना उस समय घटी जब ऑटो मैकेनिक अपने दुकान पर अकेले काम कर रहा था. यह घटना चारामा थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच शुरू…