बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने दंगल से इंडस्ट्री में कदम रखा था. दंगल में गीता का किरदार निभाकर फातिमा छा गई थीं. मगर इंडस्ट्री में कदम रखना फातिमा के लिए आसान नहीं था. उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद फातिमा के हाथ से दो फिल्में निकल गई थीं. फातिमा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना भी करना पड़ा था. कास्टिंग काउच को लेकर फातिमा ने खुलकर बात की है. फातिमा सना शेख ने दिए इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात…
Author: News Desk
Jos Buttler: इंग्लैंड की टीम के लिए भारत दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांच मैचों की T20 सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम इंडिया ने जीतते हुए 2-0 की बढ़त ले ली है। तीसरा मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की नजरें सीरीज में अपने आप को बचाए रखने पर तो होंगी ही, साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने पर भी होंगी। बटलर वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का सामना अच्छे से किया है। इंग्लैंड का कोई और बल्लेबाज उनके बराबर रन नहीं…
TikTok Ban: शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok को अमेरिकी कंपनी Microsoft खरीद सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि Microsoft TikTok को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि TikTok की बिक्री के लिए बोली लगाई जानी चाहिए। आपको बता दें कि TikTok का स्वामित्व चीनी कंपनी ByteDance के पास है। अगर उसे अमेरिका में TikTok का संचालन जारी रखना है तो उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचना होगा। कई कंपनियों ने TikTok खरीदने की इच्छा जताई- ट्रंप जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या Microsoft TikTok के लिए बोली लगाने की तैयारी…
रायपुर। पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका इलाके में सात वर्षीय एक बालक पुष्कर साहू पिता फुलेश साहू की चायनीज नायलोन मांझे में फंसकर गला कटने से हुई मौत के बाद चार और मांझा विक्रेताओं के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत जुर्म दर्ज किया है. तेलीबांधा व टिकरापारा पुलिस ने दो-दो प्रकरण दर्ज किए हैं. पुलिस द्वारा भले ही एक ही कानून के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं लेकिन कार्रवाई अलग-अलग किए जाने की शिकायत मिली है. तेलीबांधा पुलिस ने जहां दोनों आरोपियों को शपथपत्र लेकर जमानत दे दी है, लेकिन…
शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवा इस शुक्रवार यानी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हालांकि, इससे पहले एक बार फिर से एक्टर की इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के कट्स का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म से जुड़ी खबरों में बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले देवा को U/A सर्टिफिकेट पाने के लिए CBFC की तरफ से सुझाव दिया गया है. जिसके बाद फिल्म से एक सीन हटाया गया है. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद से शाहिद कपूर कॉप ड्रामा देवा में जल्द ही नजर आने…
भोपाल /टोक्यो: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जापान के टोक्यो शहर पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है। एमपी के सीएम मोहन यादव का टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जार्ज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने मोहन यादव को पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया। मोहन यादव ने एक्स पर जापान दौरे का वीडियो को भी शेयर किया सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जापान दौरे की…
दुर्ग। महाकुंभ में स्नान करने जाना है… लेकिन ट्रेनें फुल है, टिकटें नहीं मिल रही है… आप भी ऐसा सोचकर महाकुंभ में स्नान का प्लान कैंसल कर रहे है, जो जरा रूकिए… हम आपको ऐसी 5 स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दे रहे है, जिसे यात्रियों के लिए चलाने की घोषणा रेलवे ने की है, ये ट्रेनें पुरानी घोषणा की गई स्पेशल ट्रेनों से अतिरिक्त है. प्रयागराज कुंभ मेले के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. लेकिन श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच कुंभ स्पेशल देरन और चलाने की घोषणा की है. इन…
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओं ने बताया कि प्रशंसकों की मांग पर 7 फरवरी को एक बार फिर से ‘इंदर’ और ‘सुरु’ की कहानी दिखाई जाएगी. साल 2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला. कभी कम नहीं हुआ प्यार फिल्म को प्रशंसकों से मिले प्यार पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने कहा, ‘सनम तेरी कसम’ के लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ. फिल्म की री-रिलीज को लेकर देश के कई हिस्सों से प्रशंसकों…
रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने 3 लाख से अधिक महिलाओं के लिए खुशखबरी दे दी। उपायुक्त ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि महिला आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,85,886 आवेदनों की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत अगस्त 2024 से नवंबर 2024 तक प्रतिमाह एक हजार एवं दिसंबर 2024 से ₹2,500 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजना के तहत 2,44,839…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के एक गांव में ईसाई रीति-रिवाज से अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाया है। यह मामला उस वक्त सामने आया था, जब रमेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने ईसाई रीति-रिवाज के तहत शव दफनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिस पर रमेश ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए अलग-अलग राय दी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने इस मामले में…