Author: News Desk

जैहतरी एमबी पावर मध्य प्रदेश लिमिटेड के जैतहरी प्लांट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्लांट प्रमुख एवं सीओओ आनंद देशपांडे ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कंपनी के संचालन में अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि एमबी पावर, अन्य निजी औद्योगिक इकाइयों की तरह, विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी निरंतर बिजली उत्पादन में गुणवत्ता और पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता देते…

Read More

बिलासपुर । सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं होने और जिन स्कूलों में शौचालय है उसे उपयोग लायक नहीं होने संबंधी खबर अखबार में प्रकाशित हुई थी। जिसे हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की है। इतना ग्रांट मिलने के बावजूद भी ऐसी स्थिति को हाईकोर्ट ने गंभीर माना है और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को व्यक्तिगत शपथपत्र देने के निर्देश दिए है।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं होने और मौजूद शौचालय को इस्तेमाल लायक नहीं होने को लेकर मीडिया रिपोर्ट को स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई के दौरान नाराजगी जताई है।…

Read More

भोपाल । भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा फरवरी के आखिरी में शुरू हो सकता है। अभी भोपाल, रानी कमलापति (आरकेएमपी) और संत हिरदाराम (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन हैं। मंगलवार को सांसद आलोक शर्मा ने निर्माणाधीन निशातपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर सबसे पहले मालवा और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस का स्टॉपेज होगा।सांसद शर्मा ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुल, यात्री सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट, रैम्प, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। हालांकि, सांसद शर्मा जब स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें दो जगह पूछना पड़ा कि स्टेशन कहां है? उन्होंने रेलवे अधिकारियों को…

Read More

नई दिल्ली । निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 955 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक ने 1,007 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 7,725 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 5,593 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज आय भी बढ़कर 6,809 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 5,730 करोड़ रुपये थी।…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को पिछले साल के मुकाबले 87 फीसदी ज्यादा चंदा मिला। यह रकम 3,967.14 करोड़ रुपए का आंकड़े पर पहुंच गई। हालांकि चुनावी बॉण्ड के मामले में बीजेपी को झटका लगा है और इससे मिलने वाला चंदा घटकर आधा रह गया है। यह जानकारी 2023-24 की बीजेपी की सालाना ऑडिट रिपोर्ट से मिली है।चुनाव आयोग ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। वहीं, कांग्रेस ने भी चंदे के मामले में छलांग लगाई है। कांग्रेस को 2022-23 की तुलना में 320 फीसदी ज्यादा चंदा मिला है। चुनावी बॉण्ड के मामले में भी कांग्रेस फायदे में है।इसके…

Read More

रायपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं के असंतोष को लेकर भाजपा नेता मुखर हो गए हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर की असंतुष्टि ही उसे डुबोएगी, और यही असंतुष्टि भाजपा के लिए जीत की राह खोलने का काम करेगी। अग्रवाल ने टिकट खरीदी-बिक्री के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, और यह सब ऊपरी स्तर पर पैसे की बात होती है, तो यह तो निचले स्तर की बात है। वहीं, विधायक सुनील सोनी…

Read More

भोपाल। र्इंटखेड़ी इलाके में स्थित सैनी चौराहे पर ट्राले के टायर के नीचे दबने से एक 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि ट्राले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, बाइक पर नाना-नानी के साथ मासूम भी सवार था। पुलिस के अनुसार, दीपक सोनी राहुल नगर, मंडीदीप जिला रायसेन में रहते हैं। वह पत्नी और परिवार के साथ शादी में विदिशा जाने के लिए निकले थे। परिवार के लोग तीन अलग-अलग बाइक पर थे। एक बाइक पर दीपक सोनी का 5 साल का बेटा अभि सोनी था। बाइक उसके नाना चला रहे…

Read More

नई ‎दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक की नवीन रिपोर्ट के मुताबिक क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में भारत में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले पांच सालों में क्रेडिट कार्ड की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा होकर लगभग 10.80 करोड़ हो गई है। डिजिटल भुगतान में भी भारत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कैलेंडर वर्ष 2013 में 222 करोड़ डिजिटल लेन-देन होते थे, जो कैलेंडर वर्ष 2024 में 20,787 करोड़ से अधिक हो गए। भारत में डिजिटल भुगतान की मात्रा में 45.9 प्रतिशत व मूल्य में 10.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़े हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पेमेंट…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पटपड़गंज में रैली में कहा- अरविंद केजरीवाल जब आए थे, उनके पास छोटी सी गाड़ी थी। आपने केजरीवाल के घर की तस्वीर भी देख ली, वे शीशमहल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टी वाले मोदी से डरें या न डरें, पता नहीं। लेकिन केजरीवाल जरूर कांप जाते हैं। जब दिल्ली में हिंसा हुई तो केजरीवाल कहीं नहीं दिखे। उन्होंने कहा था साफ राजनीति करूंगा और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया। मोदी तो शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं। डर और…

Read More

रायपुर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘महाकुंभ' के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए एक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मंगलवार शाम एकतरफा एक फेरे के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध होगी। यह स्पेशल ट्रेन 14 कोच की होगी। तथा इसका ठहराव उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों में दी जाएगी। इस गाड़ी की समय-सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। प्रयागराज में आयोजित ‘महाकुंभ' के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए…

Read More