Author: News Desk

रायपुर: आयकर विभाग ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, तिल्दा-नेवरा, धमतरी, महाराष्ट्र के गोंदिया और आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में राइस मिलरों और अनाज दलालों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें दलालों के रायपुर के राजीव नगर, अनुपम नगर, गुढ़ियारी और राठौर चौक के गोदाम, सड्डू में राइस मिल, जवाहर बाजार में दफ्तर, रिंग रोड में एक कार शोरूम समेत कई ठिकाने शामिल हैं। महाराष्ट्र के गोदिया में दलालों का दफ्तर और आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में बंदरगाह, दफ्तर और गोदाम भी शामिल हैं। उक्त सभी ठिकानों पर तलाशी के दौरान 1.50 करोड़ रुपए नकद, बैंकों में 4 लॉकर,…

Read More

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. विपक्ष के दम पर बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला चुनाव जीत गई हैं. जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी या कांग्रेस के पार्षदों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोट किया. बीजेपी के पक्ष में 19 वोट पड़े जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पक्ष में 17 वोट. सभी 35 पार्षदों और एक सांसद ने अपने मत का प्रयोग किया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोट किया है लेकिन सीक्रेट बैलेट से मतदान होने की वजह से अभी किसने क्रॉस वोट…

Read More

Shardul Thakur: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मेघालय के खिलाफ रणजी मैच में कमाल की गेंदबाजी कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 ग्रुप के आखिरी लीग मैच में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक लेकर तबाही मचाई। मुंबई के खिलाफ मेघालय की टीम ने 2 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए। यह मुकाबला मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेला जा रहा है, जिसके पहले सेशन में ही शार्दुल विरोधी टीम के बैटर्स पर कहर बनकर टूटे। बता दें कि इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…

Read More

सारा अली खान अक्सर पैपराजी के सामने खुशी से पोज देती नजर आई हैं, लेकिन ना जाने अब ऐसा क्या हो गया है कि वह पैपराजी को अवॉइड करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में सारा अली खान पैपराजी द्वारा उनका पीछा किए जाने पर काफी अनकंफर्टेबल दिखीं। क्यों चौंकी सारा अली खान कैमरे के सामने हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली अभिनेत्री सारा अली खान को जिम सेशन के बाद शहर में देखा गया। इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें तस्वीर के घेरा तो वह परेशान दिखीं। हमेशा की तरह विनम्र और शालीन दिखने वाली सारा पैपराजी…

Read More

रांची: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन की अदालत में झामुमो की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी एवं विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में जांच अधिकारी ने जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। अदालत ने सभी की उपस्थिति के लिए 15 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। प्राथमिकी संजीव कुमार गुप्ता की शिकायत पर रांची अंचल के तत्कालीन सीओ मुंशी राम ने हिंदपीढ़ी थाने में सात नवंबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुंशी राम ने आवेदन पत्र में आदर्श आचार संहिता संहिता के उल्लंघन से संबंधित विवरण दिया है।…

Read More

हरियाणा के पानीपत में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगा है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पार्टनर मौके से फरार हो गया. वारदात का खुलासा महिला की 5 साल की बेटी ने किया. बताया जा रहा है कि बच्ची रोते हुए पड़ोस में रहने वाले नाना के पास गई और कहा कि अंकल ने मम्मी को मारा और मम्मी उठ नहीं रही है. ये सुनते ही पिता तुरंत दौड़ कर बेटी के कमरे में गए, जहां उन्होंने चारपाई पर महिला को मृत पड़ा देखा. हत्या की खबर…

Read More

प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स में नामांकित फिल्म 'अनुजा' का फैंस बेसब्री से ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब पूरा हो रहा है। फिल्म की रिलीज डेट से परदा उठ गया है। यह फिल्म फरवरी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। ठिकाना होगा नेटफ्लिक्स। इस तारीख से होगी स्ट्रीम फिल्म 'अनुजा' ने ऑस्कर 2025 के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का नामांकन हासिल किया है। यह फिल्म शिक्षा और बाल श्रम पर आधारित है। ओटीटी पर यह फिल्म 05 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'अनुजा' एक 9 साल की बच्ची की कहानी है, जो दिल्ली की झुग्गियों…

Read More

वीर पहाड़िया इन दिनों स्काई फोर्स से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वीर की यह डेब्यू फिल्म थी। करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के दौरान वीर ने अपने भाई शिखर के अलावा सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में कई बाते बताईं। करण जौहर के चैट शो, कॉफी विद करण में बातचीत के दौरान, फिल्म निर्माता ने वीर पहाड़िया से जब उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा और उन्हें तब आश्चर्य हुआ जब उन्होंने खुले तौर पर यह सार्वजनिक किया कि वे भाई-बहनों को डेट कर रहे हैं। कथित तौर पर करण ने…

Read More

Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में ‘गुइलेन बैरे सिंड्रोम’ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इन मामले के कारण आम लोगों के साथ ही प्रशासन भी परेशान है.बुधवार को एक महिला की मौत ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से होने का संदेह है. जबकि गुइलेन बैरे सिंड्रोम के 16 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस बीमारी के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे की 56 वर्षीय महिला की सरकारी ससून जनरल अस्पताल में जीबीएस के कारण मौत हो गई. इसके अलावा उस महिला पहले से कई अन्य बीमारियां…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने शैक्षणिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों और संस्थानों के लिए बुधवार को पुरस्कारों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने झारखंड राज्य उच्च शिक्षा पुरस्कार को मंजूरी दी। संयुक्त कैबिनेट सचिव राजीव रंजन ने बताया कि उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के रुप में मिलेंगे इतने रुपये पुरस्कार की नौ श्रेणियां होंगी, जैसे झारखंड राज्य शोध रत्न। आदिवासी और गैर-आदिवासी भाषाओं के अलावा अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, प्रायोगिक विज्ञान और आधारभूत विज्ञान…

Read More