मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में अब एक नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब सभी भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए शालीन और सभ्य कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे और श्रद्धालु भारतीय संस्कृति का पालन कर सकें क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं? नए ड्रेस कोड के तहत भक्तों को अब कुछ विशेष कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर एक बोर्ड लगाकर भक्तों को नए नियमों के बारे में सूचित किया गया है। इस बोर्ड…
Author: News Desk
आईपीएस अफसरों के तबादले की हो रही तैयारी भोपाल । मप्र में सरकार नए सिरे से अफसरों की तैनाती कर रही है। अभी हाल ही में आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। अब आईएएस अफसरों के तबादलों के बाद आईपीएस अफसरों के तबादलों की तैयारी तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान से वापस आने के बाद आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आईपीएस अफसरों की पहली तबादला सूची में आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी बदले जाएंगे। वहीं जिलों में पदस्थ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले…
अंबिकापुर जिला पंचायत चुनाव में बाहरी उम्मीदवार खड़ा करने पर ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज नाराज ग्रामीणों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में 35 ग्राम पंचायत आते हैं. इस सीट से भाजपा ने पायल सिंह तोमर को टिकट दिया है, जिसका क्षेत्रवासी विरोध कर रहे. जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है, क्योंकि इस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं. इस सीट से भाजपा प्रत्याशी शहर…
भोपाल । चुनावी मौसम आते ही भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताकर उन्हें काम में झोंक देती है और दिलासा देती है कि आगे उन्हें संगठन या सत्ता में भागीदार बनाया जाएगा, लेकिन एल्डरमैन की नियुक्ति में ये बात पिछले 7 सालों से बेमानी साबित हो रही है। पिछला कार्यकाल भी बिना एल्डरमैन के आलोक शर्मा ने पूरा कर लिया था और अब महापौर मालती राय का आधा कार्यकाल भी एल्डरमैन के बिना पूरा हो चुका है। एल्डरमैन बनने की चाह में भाजपाई सत्ता और संगठन के नेताओं की ओर टकटकी लगाकर देखने को मजबूर हैं। सभी चुनाव निपटे, लेकिन…
ऊर्जा भण्डारण और सस्टेनेबल बैटरी निर्माण के लिए पीथमपुर इकाई के विस्तार का दिया प्रस्ताव इलेक्ट्रिक वाहनों और हाई परफॉर्मेंस बैटरी निर्माण में निवेश पर हुई चर्चा मध्यप्रदेश में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर की गई विस्तृत चर्चा पैनासोनिक एनर्जी कंपनी लिमिटेड के साथ जापान के ओसाका में हुई बैठक भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पैनासोनिक एनर्जी से अपेक्षाएँ जताईं कि वह राज्य में अपनी स्किल डेवलपमेंट पहल को बढ़ावा दे, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के…
रायपुर. नौकरी लगाने के नाम पर आधा दर्जन लोगों से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने राजेंद्र नगर निवासी आरोपी दंपत्ति देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि देवेंद्र जोशी सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का साला है. पति-पत्नी दोनों बड़े अधिकारियों से परिचय होना बताकर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देते थे, फिर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर बड़ी रकम ऐंठते थे. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. 29 जनवरी को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने ठगी…
प्रयागराज: महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बनी टेंट सिटी में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट सिटी के एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसी तरह नैनी के अरैल स्थित मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 25 में बनी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान की जा रही है. आज लगभग 2 हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे हैं. पुलिस ऐसे लोगों को उठाया है, जो शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे. पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट, बिहार, UP समेत अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है.…
नई दिल्ली। यमुना में जहर मिलाए जाने के दावे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल घिर गए हैं। एक तरफ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने भी केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को सबूतों के साथ जवाब देने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने उनसे पांच सवाल भी किए हैं। उन्हें 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक इन सवालों का जवाब देना है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने…
श्रवण चावड़ा को मिली ग्रामीण की जिम्मेदारी इंदौर । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर शहर में नगर और जिला अध्यक्ष की घोषणा हो गई। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा बनाए गए हैं, जबकि जिले की जिम्मेदारी श्रवण चावड़ा को मिली है। दोनों ही युवा हैं। श्रवण पहले जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शहर अध्यक्ष के लिए सुमित के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। विजयवर्गीय ग्रामीण में अपने कट्टर समर्थक चिंटू वर्मा को फिर से जिला अध्यक्ष…