मेष राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष तथा मनोबल उत्साह वर्धक होगा, उत्साह बना रहेगा। वृष राशि :- स्वभाव में खिन्नता होने से हीन भावना से बचियेगा, अन्यथा कार्य मंद अवश्य होगा। मिथुन राशि :- अशांति, विनम्रता से बचियेगा तथा झगड़ा होने की संभावना बनेगा। कर्क राशि :- स्त्री वर्ग से भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे। सिंह राशि :- आलोचनाओं से बचिये, कार्य-कुशलता से संतोष होवेगा, कार्य व्यवसाय पर ध्यान दें। कन्या राशि :- धीमी गति से सुधार अपेक्षित है, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होवेगी। तुला राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, गुप्त शत्रुओं से चिन्ता…
Author: News Desk
रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे । जहां उनके द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर मतदान केंद्र से निरीक्षण की शुरूआत कीतथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा. इसके पश्चात सिंह ने बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ईवीएम मशीन के प्रदर्शन कर्ता को स्थल पर डेमो के लिए उपलब्ध मशीन का ज्यादा से ज्यादा…
बैंगन, टमाटर और लौकी के दाम नहीं मिलने से उत्पादक किसान परेशान भोपाल । सब्जी मंडियों में इन दिनों चौतरफा आवक हो रही है। लोकल सब्जियों का ज्यादा उत्पादन व आवक होने से उत्पादक किसानों को लौकी, बैंगन और टमाटर के पर्याप्त दाम नहीं मिल रहे हैं। वहीं ठेलों पर सब्जियां बेचने वाले विक्रेता खुश हैं तो आम उपभोक्ता को ज्यादा दाम चुकाना पड़ रहे हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम फल-सब्जी मंडी में महाराष्ट्र-राजस्थान के साथ लोकल सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। लोकल सब्जी उत्पादक किसान पर्याप्त दाम नहीं मिलने से निराश हैं। लोकल सब्जियों का पर्याप्त…
रायपुर : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब की अन्य राज्यों से आवक पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा लगातार निगरानी रख रही है। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता के निर्देशानुसार, कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आबकारी और पुलिस की टीम अवैध शराब धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ की…
रायपुर : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे । निर्वाचन आयुक्त सिंह ने मतगणना स्थल में…
बिलासपुर। नगर निगम चुनाव बिलासपुर में कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर खूब हंगामा मचा। इस दौरान बगावत के साथ-साथ मीडिया में खुलकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और ग्रामीण के खिलाफ बयानबाजी भी हुई। विवाद का सिलसिला यहीं नहीं थमा कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार प्रमोद नायक के चुनाव तैयारी को लेकर आयोजित बैठक के पहले एक पूर्व पार्षद ने मीडिया के सामने टिकट वितरण को लेकर जमकर हल्ला किया। इन मामलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी काफी गंभीर है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने तो दावा भी कर दिया है कि जल्दी अनुशासन तोडऩे वालों…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे । राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले के अधिकारिओं से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा कि गई तैयारी अच्छी…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के कोबे स्थित सिस्मैक्स कारपोरेशन सॉल्यूशन सेंटर का दौरा कर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी और जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। सिस्मैक्स सॉल्यूशन वैश्विक डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है, उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और हेल्थकेयर नवाचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिस्मैक्स कोबे को मध्यप्रदेश में मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरणों की विनिर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव देकर आमंत्रित किया। उन्होंने सिस्मैक्स को प्रदेश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का सुझाव भी दिया।…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पैनासोनिक एनर्जी से अपेक्षाएँ जताईं कि वह राज्य में अपनी स्किल डेवलपमेंट पहल को बढ़ावा दे, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने पैनासोनिक एनर्जी को ऊर्जा भण्डारण और सस्टेनेबल बैटरी निर्माण के लिए पीथमपुर में अपनी इकाई का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने प्रदेश में रिसर्च और डेवलपमेंट केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया। इससे प्रदेश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वृद्धि हो सकेंगी। मुख्यमंत्री…
बिलासपुर। जब लोग निगम चुनाव की नामांकन कार्रवाई में मशगूल थे। ठीक उसी समय यानी बुधवार की दोपहर से शाम तक राज्य उडनदस्ता की टीम बिलासपुर में दो बड़े बार के ठिकानों में छापामार कार्रवाई में व्यस्त थी। इस दौरान राज्य उडनदस्ता टीम ने दोनो बार से भारी मात्रा में बिना होलोग्राम की शराब बोतल बरामद किया है। साथ ही भारी मात्रा में गैर राज्य की मदिरा को भी जब्त किया है। अन्दरखाने से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बार में बिना होलोग्राम की बोतलों में शराब मिलावट कर बेचा जा रहा था। बताते चलें कि होलोग्राम विवाद को ही…