Author: News Desk

रायपुर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने सरकार पर दोहरी नीति के तहत काम करने का आरोप लगाते हुए निरस्त किए गए नामांकनों के मामले में हाई कोर्ट जाने की बात कही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धमतरी में मुख्यमंत्री के करीबी को लाभ पहुँचाने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट का नामांकन रद्द कराया है. यह षड्यंत्रपूर्वक किया गया है, जो पूरे प्रदेश में उजागर हो चुका है. उन्होंने आरोप…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा के चौथे दिन क्योटो स्थित विश्व प्रसिद्ध किंकाकूजी (स्वर्ण मंदिर) का भ्रमण किया। पारंपरिक जापानी स्थापत्य और बौद्ध संस्कृति का प्रतीक यह मंदिर अपनी सोने की परतों से ढंकी भव्य संरचना और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और जापानी संस्कृति में इसकी ऐतिहासिक महत्ता को करीब से समझा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर के सामने स्थित क्योकाची तालाब के किनारे कुछ समय बिताया, जहां मंदिर की झलक पानी में प्रतिबिंबित होकर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। उन्होंने कहा कि "ऐसी…

Read More

रायगढ़, 31 जनवरी 2025 रायगढ़ नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए आज कई अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया है, वे इस प्रकार हैं: महापौर के लिए नाम वापस लेने वाले: कांति चौहान – वार्ड क्रमांक 1 मुरारी भट्ट – वार्ड क्रमांक 2 पार्षद के लिए नाम वापस लेने वाले: सुनीता यादव – वार्ड क्रमांक 1 संगीता यादव – वार्ड क्रमांक 2 ज्योति तिग्गा और ईश कृपा तिर्की – वार्ड क्रमांक 3 सुरेन्द कुमार बघेल – वार्ड क्रमांक 4 अजीज अहमद और नजीर अहमद – वार्ड क्रमांक 7 कृष्णा यादव…

Read More

भोपाल। संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जो बजट पेश किया जाएगा, उसमें मप्र को कई सौगातें मिलने की उम्मीद है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय बजट में जो प्रावधान किए जा रहे हैं उससे मप्र में विकास का गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार केंद्रीय बजट में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। ऐसा हुआ तो मप्र के 80 लाख किसानों को दूसरे राज्यों के किसानों की तुलना में ज्यादा…

Read More

रायपुर सीजीएमएससी घोटाले की परत खुलती जा रही है। जांच में पाया गया है कि ब्लड सैंपल कलेक्शन करने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली ईडीटीए ट्यूब की खरीदी में भी बड़ा गोलमाल किया गया था। आठ रुपये में मिलने वाली ट्यूब को 276 फीसदी अधिक कीमत पर खरीदा गया था। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने एफआईआर में रिएजेंट घोटाले से अलग इस खरीदी पर भी प्रकरण दर्ज किया है। सीजीएमएससी ने मोक्षित कार्पोरेशन से एथिलीन डायमाइन टेट्राएसेटिक एसिड (ईडीटीए ट्यूब) से 2,352 रुपये प्रति नग की कीमत से खरीदा था। वहीं, दूसरे राज्य के दवा निगम द्वारा…

Read More

मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल के गुना-बिना रेलखंड पर 31 जनवरी 2025 को एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे की तत्परता, समन्वय और बचाव कार्यों की प्रभावशीलता को परखना था। मॉक ड्रिल के अंतर्गत वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम के नेतृत्व में एक परिकल्पित दुर्घटना तैयार की गई, जिसमें कंजिया एवं सेमरखेडी स्टेशन के बीच समपार फाटक पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालगाड़ी से टकराने की स्थिति दर्शाई गई। इस दुर्घटना में 10 से 12 लोगों के घायल होने का परिदृश्य बनाया गया,…

Read More

रायपुर नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन फार्म रद होने और प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म वापस लेने के बाद सियासत में खलबली मच गई है। कांग्रेस में पार्षद से लेकर महापौर के प्रत्याशी तक का नामांकन रद हो रहा है। परिणामस्वरूप कई जगहों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुने जा रहे हैं। धमतरी नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद होने के बाद कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरूपयोग करार दिया है। चुनाव से पहले यहां खिला कमल वहीं, भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ-फरेब के सहारे राजनीति…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में पैसा डबल करने का झांसा देकर 8 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी फ्रॉड कंपनी वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का जोनल मैनेजर के पद पर पदस्थ था और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों से कंपनी में पैसे निवेश करवा रहा था. लोगों से मोटी रकम ठगने के बाद कंपनी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय रांची के शिवम गार्डन…

Read More

इंदौर: 62वें ग्रीन कॉरिडोर के जरिए गुरुवार को 67 वर्षीय बुजुर्ग को नई जिंदगी मिली। जब गोवा से लाया गया लिवर महज 4 घंटे में जुपिटर अस्पताल इंदौर पहुंचा। यह पहला मौका है जब नियमित फ्लाइट से गोवा से लिवर इंदौर भेजा गया। जानकारी के मुताबिक गोवा के मणिपाल अस्पताल में इलाज करा रहे 45 वर्षीय अजय गिरी को ब्रेन हेमरेज के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने परोपकार की मिसाल पेश करते हुए अंगदान करने की हामी भरी। इसके बाद रात 10:30 बजे रोटो मुंबई की ओर से अलर्ट जारी…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा। इसे लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच चुका है। पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आरक्षण, गरीबों,दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि केजरीवाल…

Read More