रायपुर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रदीप टंडन ने कहा कि बजट का उद्देश्य विकास को गति देना और कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामक सुधारों में सुधार शुरू करते हुए देश की क्षमता को खोलना है। समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने के लिए मध्यम वर्ग के खर्च को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एमएसएमई वर्गीकरण के लिए 2.5 गुना की निवेश सीमा से इस सबसे बड़े क्षेत्र में अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। फुटवियर, चमड़ा और खिलौने उद्योग को बढ़ावा देने से 22 लाख नौकरियां, ₹4L करोड़ का राजस्व…
Author: News Desk
इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने 2024 की आखिरी तिमाही में जबरदस्त सुधार करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही वह त्रिची एयरपोर्ट से सिर्फ 0.01 अंक पीछे है, जिसने 4.97 अंक पाकर देश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि 2024 की पहली तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और उसे देश के 14 बड़े एयरपोर्ट में 12वीं रैंकिंग मिली थी। विश्व रैंकिंग में भी इंदौर एयरपोर्ट में सुधार हुआ है और अब वह 66वें स्थान से 61वें स्थान पर पहुंच गया है। शाम को एयरपोर्ट अथॉरिटी…
रायपुर। नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने के मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी के बाद अब उनके सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी देवेंद्र जोशी का सहयोगी स्वपनिल दुबे रेलवे में काम करता है. सीजीपीएससी घोटाले में जेल बंद टामन सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने पर दो दिन पहले गिरफ्तार किया था. अब तक 20 लोगों से ठगी की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है. पुलिस…
राज्य एवं जिला स्तरीय रेपीड रिस्पांस टीम गठित रायपुर शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में 30 जनवरी को बडी संख्या में पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर जांच हेतु राज्य स्तर से पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण कर जांच हेतु नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, आनंदनगर, भोपाल तथा वेस्टन रिजन डिसीस डायगनोस्टिक लेबोरेटरी भेजे गये। राष्ट्रिय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़, छ.ग. के प्रेषित कुक्कट पक्षी शव के नमूनों में उच्च पैथोजनिक एवियंन इन्फ्लूएंजा H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि दिनांक…
जगदलपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक अपने पद की गरिमा को भूल कर नशे की हालत में विद्या के मंदिर पहुंच रहे हैं. जहां शिक्षकों का कर्तव्य होता है कि वे स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहकर सफल इंसान बनना सिखाएं. लेकिन कुछ स्कूलों में शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के साथ खेलने में लगे हैं. आज प्रदेश के 2 जिलों से शराबी शिक्षकों की वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक केशव ठाकुर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा. वह कक्षा 8वीं…
जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में ऑर्डर छोड़ने आये डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर के द्वारा फोन न उठाने पर गुस्से में आकर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। पूछने पर डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए उसे पत्थर मार घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़कर अपने साथ ले गई। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मेकाज के डॉक्टर के द्वारा किसी सामान का ऑर्डर दिया गया थाष। शुक्रवार की शाम को डिलीवरी बॉय भोला सिंह साहू (30) डॉक्टर के ऑर्डर को लेकर मेकाज पहुंचा, जहां उसने डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर वार्ड…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साल 2025-26 के बजट भाषण की शुरूआत करते ही सबसे पहले शेयर बाजार ने पहले तो उछलकर सलाम भेजा. फिर जल्दी ही सेंसेक्स और निफ्टी गोता लगाने लगे. बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स तो 136.44 अंक चढ़कर 77,637.01 अंक पर पहुंच गया था. एनएसई बेंचमार्क निफ्टी भी 20.2 अंक चढ़कर 23,528.60 अंक पर पहुंचा. बाद में सेंसेक्स 300 अंक गिरा और निफ्टी फिसलकर 23,450 के नीचे चला गया. आईटीसी, महिंद्रा, अल्ट्राटेक दोपहर तक फायदे में रहे बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार की उठापटक में आईटीसी होटल्स, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट…
बजट 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेमीकंडक्टर और मोबाइल उत्पादन के लिए आवंटन में पर्याप्त वृद्धि का प्रस्ताव रखा। सेमीकंडक्टर के लिए बजट में 83% की वृद्धि हुई है, जो ₹7,000 करोड़ तक पहुँच गया है, जबकि मोबाइल फोन के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में 55% की वृद्धि हुई है, जो अब कुल ₹9,000 करोड़ है। पिछले वर्षों में आवंटन वित्तीय वर्ष सेमीकंडक्टर + डिस्प्ले पीएलआई (इलेक्ट्रॉनिक्स + हार्डवेयर) 2023-24 1,503 4,560 2024-25 6,903 6,200 पिछले वित्तीय वर्ष (FY25) में सेमीकंडक्टर के लिए आवंटन को ₹6,903 करोड़ से घटाकर ₹3,816 करोड़ कर दिया गया था। यह समायोजन मुख्य…
Mukesh Bhatt: बजट 2025 आ गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025 के बजट की घोषणा की. हर बार की तरह इस बार भी बजट पर जनता की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. फिल्म निर्देशक मुकेश भट्ट का ऐसा मानना है कि बजट में एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री को इग्नोर किया गया है. मुकेश भट्ट ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा- हर एक इंडस्ट्री के बारे में बातें होती हैं. लेकिन हम कभी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ अपना फोकस शिफ्ट नहीं करते…
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों रोडीज की शूटिंग कर रही है. हाल ही में शो के सेट पर उनकी तबीयत बिगड़ गई और अचानक बेहोश हो गई. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की. एक्ट्रेस ने कहा कि अब वो बिल्कुल ठीक है और कोई चिंता वाली बात नहीं है. रोडीज के सेट पर बेहोश हुईं नेहा धूपिया दरअसल नेहा धूपिया इन दिनों रणविजय, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती के साथ रोडीज के नए सीजन की शूटिंग कर रही हैं. जो एमटीवी पर टेलीकास्ट…