कबीरधाम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए अभियान के तहत विभिन्न प्रकरण में जब्त किए गए 338.325 किलो (3 क्विंटल से अधिक) गांजा व अन्य नशीले पदार्थों को ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशन में SMS-3, भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया। न्यायालय के आदेश पर इस नष्टीकरण प्रक्रिया में सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 60 नग नशीले इंजेक्शन भी नष्ट किए गए। इन सब की अनुमानित कीमत 79 लाख 82 हजार 258रुपए है। डीएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि रेंज के अन्य जिलों…
Author: News Desk
इंदौर: बीएसएफ भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी अंगद पुत्र नत्थी लाल (लडुआपुरा) ने अपने स्थान पर अपने दोस्त पवन कुमार सिंह को परीक्षा देने के लिए भेजा था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन में यह गड़बड़ी पकड़ी गई। बीएसएफ मुख्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में अंगद का नाम और विवरण सही दर्ज था। लेकिन जब उसके बायोमेट्रिक की जांच की गई तो उसके अंगूठे और आंखों के निशान डेटाबेस से मेल नहीं खाए। इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में अंगद ने स्वीकार किया कि उसके दोस्त पवन कुमार…
नई दिल्ली छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव व डेविस कप में भारतीय टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों और आगामी मुकाबलों पर चर्चा की. गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि डेविस कप भारतीय टेनिस के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और इसमें भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ. हमारे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल के तकनीकी पहलुओं, रणनीतियों और भारतीय टेनिस के भविष्य को…
डोंगरगढ़ आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में छह दिवसीय महा महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आचार्य विद्यासागर महाराज को नमन किया. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह दिवसीय महा महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज पहुंचे हैं. यह तीर्थ क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि यहां शिक्षा, शिल्पकला और गौसेवा के माध्यम से समाजहित के कार्य भी हो रहे हैं, जिससे…
कोटा कोटा के महावीर नगर स्थित परिजात कॉलोनी में 16 वर्षीय केशव चौधरी की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला दिया है. भीलवाड़ा निवासी केशव, जो कोटा में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था, मोबाइल से पढ़ाई कर रहा था, जब अचानक उसने जोर से चीखा और इसके बाद बेहोश हो गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना गुरुवार रात की है. उस समय केशव का बड़ा भाई उसके साथ था और उनकी मां बाजार में सब्जी लेने गई थी. महावीर नगर थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया…
इंदौर: मध्य प्रदेश में टैक्स बचत के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। आयकर विभाग ने एमपी में एक नए तरह की टैक्स चोरी पकड़ी है. आयकर विभाग ने इंदौर, देवास और राजगढ़ के जीरापुर में 4 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो टैक्स बचत का लालच देकर अफसरों और कर्मचारियों के दस्तावेज ले लेते थे. इसके बाद गलत टैक्स रिफंड हासिल कर लेते थे. इनसे अब तक 15 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग के मुताबिक फर्जी रिफंड हासिल करने का खेल छोटे शहरों में भी चल रहा है. ऐसे कई मामले सामने…
रायपुर नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खूब उत्साह जगाया। प्रदेश के सात वार्डों में भाजपा की निर्विरोध जीत हुई है। इनमें बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस…
बिलासपुर छतीसगढ़ के बिलासपुर में मेघना तंबाकू का नकली उत्पाद बनाने का मामला सामनेआया है। इसके साथ ही कारोबार की आड़ में GST चोरी भी की जा रही है। शनिवार को सेन्ट्रल GST की टीम ने छापेमारी की है।बताया जा रहा है कि कारोबारी और फर्म का नाम ताकत दास सुंदर दास ट्रेड है । सेंट्रल जीएसटी टीम शनिवार दोपहर 12 बजे सरकंडा स्थित तंबाकू व्यवसायी के ठिकाने पर पहुंची। करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सवार जीएसटी अधिकारी और कर्मचारी यहां ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी की फैक्ट्री में घुस गए। जिसके बाद बाहर से गेट बंद कर अंदर…
इंदौर: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 12 लाख रुपये तक की आय वालों पर कोई टैक्स नहीं लगने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के साथ इंदौर में बजट भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हुए उद्योगपतियों, व्यापारियों ने जमकर तालियां बजाई। सभी ने इसे आम आदमी का बजट बताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन शाम 6:45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम…