टोरंटो। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के मुताबिक 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला होता है, तब उनके देश की प्रतिक्रिया जबरदस्त लेकिन उचित होगी। पीएम ट्रूडो ने पोस्ट किया कि कोई भी सीमा के दोनों ओर कनाडाई वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ देखना नहीं चाहता है। मैं आज हमारी कनाडा-यू.एस.परिषद से मिला। हम इन टैरिफों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अगर अमेरिका आगे बढ़ता है, तब कनाडा भी एक सशक्त और तत्काल प्रतिक्रिया के साथ तैयार है। ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने की धमकी…
Author: News Desk
कोपनहेगन । 6.6 करोड़ साल पुराना डायनासोर के जमाने का एक अनोखा जीवाश्म डेनमार्क में शौकिया खोजकर्ता, पीटर बेनिके को कोपेनहेगन के दक्षिण में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, स्टेवन्स की चट्टानों पर मिला। यह खोज पूर्वी जीलैंड के संग्रहालय ने साझा की। खोजे गए इस जीवाश्म का अनुमानित आयु 6.6 करोड़ साल पुराना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उल्टी एक मछली द्वारा की गई होगी, जिसने समुद्री लिली खाई थी और उसे पचा नहीं पाने के बाद उल्टी कर दी। पीटर बेनिके ने बताया कि वह स्टेवन्स की चट्टानों पर टहल रहे थे, जब उन्हें समुद्री लिली…
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि बजट भाषण में महाराष्ट्र का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जो सबसे अधिक कर राजस्व का योगदान देता है, जो राज्य का अपमान है। एक्स पर एक पोस्ट में, ठाकरे ने पुणे के लिए एक नए हवाई अड्डे की मांग पर बजट में चुप्पी के बारे में भी निराशा व्यक्त की, और दावा किया कि भाजपा सरकार ने 2014 से हमेशा महाराष्ट्र की उपेक्षा की है। ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बुनियादी ढांचे के विकास की बात करती है, लेकिन वास्तव में यह एक ठेकेदार-आधारित अर्थव्यवस्था बना रही…
रायपुर राजधानी के जानेमाने आयकर सलाहकार एवं CA आयुष गर्ग ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए वर्ष 2025-26 के आम बजट को सभी वर्गों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि इस बार बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। श्री गर्ग ने कहा कि बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। गरीब, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाओं के जरिए सरकार ने यह संकेत दिया है कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। यह बजट विशेष रूप से मध्यम वर्ग,…
क्वालालंपुर। मलेशिया में युवा अपनी प्रेमिका के सामने खुद को एक हीरो के रूप में पेश करना चाहते हैं, इसके लिए एक अनोखी सर्विस शुरु की गई है। इस अनोखी और विवादित सेवा ने सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा पैदा की है और यह कई लोगों के लिए एक दिलचस्प चर्चा का विषय बन गया है। मलेशिया के इम्पोह में रहने वाले 28 साल के शाज़ाली सुलैमान ने विलेन फॉर हायर नाम की एक सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत वह एक गुंडे की भूमिका अदा करते हैं, ताकि लड़के अपनी प्रेमिका के सामने अपनी मर्दानगी साबित कर…
इस्लामाबाद।बलूचिस्तान में आतंकवादियों और सेना के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 23 दहशतगर्द और 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए। सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर अशांत प्रांत में झड़पों के बीच बलूचिस्तान के दौरे पर गए। रिपोर्ट के अनुसार, सेना प्रमुख को प्रांत में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जनरल मुनीर ने कहा, ये तथाकथित उन्मादी कुछ भी कर लें मगर हमारे गौरवशाली राष्ट्र और उसके सशस्त्र बलों से हार जाएंगे। मालूम हो कि बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें 23 आतंकवादियों मारे गए, लेकिन 18…
भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करा ली है। इसके अंतर्गत चित्रकूट में धार्मिक तो ग्वालियर में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए गत अक्टूबर 2024 में एक बार टेंडर प्रक्रिया भी की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में अब पर्यटन बोर्ड ने दोनों स्थानों पर पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए कंपनियों से सुझाव मांगे हैं। इसमें डीपीआर के कुछ मानकों को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) जारी किया गया है। इसके तहत कंपनियों से पूछा…
मुंबई। हम कई लोगों को शराब का गिलास उठाते हुए देखते हैं, कभी-कभी मजे के लिए, तो कभी-कभी हताशा के कारण। युवा पीढ़ी भी पीछे नहीं है। लेकिन अब इसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले एक 24 वर्षीय यश चिलवार नाम के युवक ने शराब के मुद्दे पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। युवक ने न्यायालय में याचिका के माध्यम से गुहार लगाते हुए कहा है कि शराब की बोतलों पर कैंसर संबंधी चेतावनी संदेश छपवाए जाएं। याचिका में कहा गया है कि जिस प्रकार सिगरेट और तम्बाकू के पैकेटों पर कैंसर की चेतावनी छपी होती है, उसी प्रकार शराब…
नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली की आपदा को समाप्त करने और विकास की शुरूआत करने के लिए दिल्ली की जनता मतदान करे। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए और यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रहे हैं।…
भोपाल। मध्यप्रदेश के विकास को गति प्रदान करने के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 414 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और उन्नयन के लिए दी गई स्वीकृति के लिए आभार माना है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस स्वीकृति से सडक़ों के निर्माण एवं उन्नयन के महत्वपूर्ण कार्य होंगे। निश्चित ही शिवपुरी और अशोक नगर के साथ अन्य जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा मिल जाएगी। 414 करोड़ 84 लाख…