Author: News Desk

भोपाल । देश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने भी रणनीति बनाने के साथ जवानों को तैयार किया है। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुईं बड़ी नक्सली घटनाओं के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का बयान दिया था। उनके इस बयान को हकीकत में बदलने के लिए मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की पुलिस चौकियों में पुलिस बल बढ़ाया गया है। बालाघाट में कुछ दिन पहले ही 110 से अधिक आरक्षक व…

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया के राजनीतिक सलाहकार बीआर पाटिल ने इस्तीफा दे दिया। कलबुर्गी जिले के आलंद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पाटिल को 29 दिसंबर, 2023 को सीएम का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्होंने बेंगलुरु स्थित सीएमओ में जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। हाल ही में पाटिल ने किसानों को एमएसपी दिलाने के समर्थन में बेंगलुरु स्थित ‘विधान सौध’ परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया था। उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यह प्रदर्शन किया था। डल्लेवाल पंजाब-नई दिल्ली सीमा के पास एक महीने से ज्यादा समय से…

Read More

भगवान कृष्ण की पूजा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उनके प्रति भक्तों का श्रद्धा भाव बहुत ज्यादा होता है और यह पूजा जीवन को शांति और समृद्धि से भर देती है. भगवान कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति से जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन आते हैं. उनकी पूजा में 5 विशेष वस्तुएं अर्पित करने से भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त होती है. ये वस्तुएं कौनसी हैं 1. माखन-मिश्री प्रचलित मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण का बचपन माखन चुराने में बिता था. उनकी यह माखन-मिश्री के प्रति विशेष श्रद्धा थी और यही कारण है भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग…

Read More

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में भारत से ही नहीं विदेशों से भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में आज बसंत पंचमी के दिन बाबा का श्रृंगार पीले रंग के फूलों से किया गया है. आज लखदातार श्याम बाबा पूर्ण शालिग्राम (काला रंग) के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. बताया जाता है, कि इस रूप में बाबा श्याम 7 दिन ही दर्शन देते हैं, ऐसे में आज बसंत पंचमी के दिन क्या कुछ खास होने वाला है, चलिए आपको बताते हैं, और बाबा के दर्शन भी करवाते हैं. पीले फूलों से सजे बाबा…

Read More

बुंदेलखंड के सागर जिले में स्थित सरस्वती माता का एक अनोखा मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां मां सरस्वती को पारंपरिक मिठाइयों की बजाय पेन, कॉपी, पेंसिल, रजिस्टर, रबर और शॉर्पनर जैसी अध्ययन सामग्री चढ़ाई जाती है. यह अनूठी परंपरा विशेष रूप से विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है, जो यहां आकर अपने उज्जवल भविष्य और शिक्षा में सफलता की कामना करते हैं. बसंत पंचमी पर अद्वितीय परंपरा बसंत पंचमी, जिसे मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इस मंदिर में धूमधाम से मनाई जाती है. हर…

Read More

बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल आज 2 फरवरी को यह त्योहार मना जा रहा है. बसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे ज्ञान, विद्या और कला की देवी सरस्वती की पूजा के रूप में भी मनाया जाता है. वसंत पंचमी सरस्वती पूजा कथा पौराणिक कथा के अनुसार, सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्माजी ने मनुष्य योनि की रचना की, परंतु वह अपनी सर्जना से संतुष्ट नहीं थे. उन्हें लगा कि उनकी सृष्टि में कुछ कमी है.…

Read More

मेष राशि :- कार्य-कशुलता से संतोष, योजनाएं फलीभूत होंगी, कार्य का ध्यान रखें। वृष राशि :- दूसरों की समस्याओं में फंसने से बचिये, किसी के कार्य में हस्तक्षेप न करें। मिथुन राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व-प्रतिष्ठा, मानसिक वृद्धि के योग अवश्य ही बनेंगे। कर्क राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे तथा कार्यकुशलता से लाभ होगा। सिंह राशि :- सामाजिक कार्य में प्रभुत्व वृद्धि, मनोवृत्ति संवेदनशील बनी ही रहेगी। कन्या राशि :- कार्यकुशलता से संतोष, अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा। तुला राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विघटनकारी तत्व परेशानी करेंगे, विरोध हो। वृश्चिक राशि :- समय की…

Read More

बीजापुर छत्तीसगढ़ में बीजापुर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के आईईडी को बीडीएस टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया। माओवादियों ने सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक के कंटेनर में आईईडी को रखा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कमांड स्वीच सिस्टम से आईईडी को मुख्यमार्ग पर प्लास्टिक के कंटेनर में रखा था। आईईडी से आम जनता को नुकसान हो सकता था। सुरक्षाबलों को क्षति पहुचाने की…

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले बाग प्रिंट ने पुणे के विरासत कारीगर हाट में अपनी अनूठी छाप छोड़ी। पुणे के मोनालिसा कलाग्राम में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौरी शिंदे और आर. बाल्की ने किया। यह पहली बार है जब भारत में इस स्तर पर विरासत कारीगर हाट का आयोजन किया गया है, जिसमें देशभर के 30 प्रमुख शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है। यह प्रदर्शनी 3 फरवरी 2025 तक चलेगी। बाग प्रिंट को मिली सराहना धार जिले के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पगुरु मोहम्मद युसुफ खत्री…

Read More

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य मुलाकात की और पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में रीवा में एक भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है, जहां दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों से उभर रही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर…

Read More