Sikandar: सिकंदर रिलीज से पहले ही खबरों में है। फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई ऐसा अपडेट सामने आता है। जो फिल्मी दुनिया में बज क्रिएट कर देता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। खुद एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने की खबर को कन्फर्म किया है। सिकंदर में सलमान खान के साथ काम करने वाली यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अंजिनी धवन हैं। 24 साल की अंजिनी ने पिछले साल ही फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया…
Author: News Desk
रायपुर: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा उपलब्ध रिपोर्ट बताती है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। वर्ष 2022 में कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़े 2021 और 2020 की तुलना में गंभीर वृद्धि दर्शाते हैं। देश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों (प्रति एक लाख जनसंख्या पर अपराधों की संख्या) की औसत दर 66.4 रही, जबकि आरोप पत्र दाखिल करने की दर 75.8 रही। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सबसे अधिक दर 144.4 दिल्ली में दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक 65,743 एफआईआर उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं। छत्तीसगढ़…
रायपुर। बीएसएनएल (BSNL) द्वारा जारी की गई निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स (छत्तीसगढ़ राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जांच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था. चिप्स ने पत्राचार के…
आमिर खान का 60वां साल: मोहम्मद आमिर हुसैन खान उर्फ आमिर खान अपने समय के दिग्गज फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन के बेटे हैं। उनके चाचा नासिर हुसैन हिंदी सिनेमा के कामयाब फिल्म निर्देशक रहे। चचेरे भाई मंसूर खान ने आमिर को लेकर बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' बनाई और उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन किया उनके लंबे समय तक सहायक रहे अद्वैत चंदन ने। अद्वैत अब आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म 'लवयापा' का भी निर्देशन कर रहे हैं। 24 मार्च 1965 को जन्मे आमिर को भारत सरकार पद्मश्री और पद्म भूषण से…
रायपुर. छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा. उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने…
उज्जैन से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना माकड़ौन में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय (30) से जमीन और किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में मंगल ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को गोली मार दी। एक गोली सिर और दूसरी छाती पर…
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को लेकर चर्चा है कि वह जल्द ही महेश बाबू के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'SSMB 29' में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के व्यस्त शेड्यूल से उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया है। 2 फरवरी को मुंबई पहुंचीं प्रियंका का यह दौरा उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के कारण है। सिद्धार्थ ने पिछले साल यानी 2024 में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। अब वह जल्द ही एक भव्य समारोह में उनसे विवाह करेंगे। इतने दिन तक मुंबई में रुकने की है प्लानिंग भाई की शादी के लिए मुंबई में…
Anurag Basu: साल 2013 में जब सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' रिलीज हुई तो इसे बहुत पसंद किया था. फिल्म के कुछ सीन तो आइकॉनिक थे. श्रद्धा और सिद्धार्थ की एक्टिंग से लेकर इसके गाने सभी की खूब तारीफ हुई थी. फैन्स चाह रहे थे कि इसके बाद 'आशिकी' का अगला पार्ट भी बनना चाहिए. पर आशिकी टाइटल पर इतना विवाद हुआ कि अनुराग बसु इसे बना रहे हैं, लेकिन न तो टाइटल इससे मिलताजुलता होगा, न ही पुरानी फिल्म से कोई लेना देना. इसकी जानकारी भी बसु साहब ने दी थी. फैन्स के एक्साइटमेंट…
नई दिल्ली| दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीनों प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली के जंगपुरा, गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा कि केजरीवाल ने न तो यमुना स्वच्छ की और न डुबकी लगाई। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने डोर-टू-डोर कैंपेन जारी रखा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को किसी भी पार्टी ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि अरविंद केजरीवाल ने कहा…
Samantha: समांथा रुथ प्रभु लोगों के बीच एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं, इसकी वजह उनकी हालिया वायरल हो रही तस्वीर है. दरअसल, नागा चैतन्य से तलाक होने के बाद से अब पहली बार एक्ट्रेस के साथ किसी और के नाम की चर्चा की जा रही है. इसकी शुरुआत तब से शुरू की गई. जब एक्ट्रेस पिकलबॉल टूर्नामेंट देखने गई थी, जहां की तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तस्वीर में समांथा 'सिटाडेल हनी बनी' के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ दिख रही हैं. जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने…