इंदौर: प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी क्रम में छप्पन दुकान सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर झोला एटीएम लगाए गए। अब प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर परिसर में भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जहां मात्र 10 रुपए का सिक्का डालने पर कपड़े का थैला प्राप्त होगा। नगर निगम, जन लघु बैंक संस्था सारथी और श्री साईं इंटरप्राइजेज के संयुक्त प्रयास से यह पहल की गई है। इस अवसर पर प्लास्टिक नहीं विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस…
Author: News Desk
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संसद भवन नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ऐतिहासिक, सर्व समावेशी एवं लोक कल्याणकारी बजट के लिये आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री मोदी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के विकास के विभिन्न विषयों में मार्गदर्शन प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक होता है। जनहित के कार्यों में समर्पण के भाव और नव ऊर्जा का संचार करता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी…
इंदौर: इंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम करता था। युवक तिलक नगर इलाके में 17 साल की लड़की के साथ गलत काम करने लगा। पहले उसने दोस्ती की और फिर उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग ने मना किया तो उसने उसे धमकाया। एक बार उसने गलत काम करते हुए चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में वह वीडियो के नाम पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद लड़की ने सारी…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ में संजीवनी 108 इमरजेंसी सेवा के गाड़ियों की बदहाल स्थिति की खबरों को संज्ञान लेकर जनहित याचिक के रूप में उच्च न्यायालय ने सुनवाई की है. चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की. इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने संजीवनी 108 के वाहनों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई. मामले में विभागीय सचिव से जवाब मांगा गया है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूरे राज्य में 108 वाहनों की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. सुनवाई…
भोपाल : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये आयाम छू रहा है। इसमें महिलाओं का योगदान अहम है। आत्मनिर्भर भारत बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये महिला सशक्तिकरण, अनुसंधान और उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वे न केवल समाज को सशक्त बनाती हैं बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। मंत्री भूरिया भोपाल में आयोजित अनुनय, एजुकेशन एण्ड वेलफेर सोसायटी की 14वीं वर्षगांठ पर ऊर्जस्विता सम्मान-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।…
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आर्किटेक्ट के घर से लाखों रुपए की चोरी हो गई। घर में काम करने वाली नौकरानी ने चोरी की थी। उसने चोरी की गई घड़ी की फोटो अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दी। इससे पुलिस को उसके बारे में पता चल गया। पुलिस ने नौकरानी, उसकी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का 14 लाख रुपए का माल भी बरामद कर लिया गया। यह घटना 29 जनवरी को हुई थी और तिलक नगर पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। आर्किटेक्ट के घर हुई चोरी इंदौर के तिलक नगर में…
भानुप्रतापपुर/कांकेर भारत में इलेक्ट्रिक रेल सेवा की आज 3 फ़रवरी को 100वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ रेल खंड पर आज इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन चलाई गई. इसके साथ ही पूरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन इलेक्ट्रिफाई हो गया है. रायपुर डिवीजन के ADRM बजरंग अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर में हरी झंडी दिखाकर विद्युत ट्रेन को अंतागढ़ के लिए रवाना किया. इस दौरान लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में ADRM बजरंग अग्रवाल ने बताया कि आज भारतीय रेल की विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं. इस अवसर पर दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे विभिन्न आयोजन कर…
अंबिकापुर नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिवार में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर की है. सुसाइड करने वाली छात्रा ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मृतका अंबिकापुर के केदारपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. फिलहाल फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
भोपाल : परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की फिटनेस चेकिंग नियमित रूप से हो। उन्होंने कहा कि परिवहन राजस्व में वृद्धि के ठोस प्रयास किये जायें। परिवहन मंत्री सिंह सोमवार को मंत्रालय में हुई बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह और परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा भी मौजूद थे। परिवहन मंत्री सिंह ने विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्तियाँ करने और नई भर्तियों पर समय-सीमा में कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में रजिस्टर्ड वाहनों…
तखतपुर AICC के संयुक्त सचिव और प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने आज तखतपुर में कांग्रेस पार्षद चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्हाेंने कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा कौर मक्कड़ और सभी 15 पार्षदों के लिए जनसमर्थन मांगा. छत्तीसगढ़ में पहली बार एक ही ईवीएम पर अध्यक्ष और पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे. इस पर जांगिड़ ने सवाल खड़े करते हुए चुनाव में वोट इधर उधर होने की आशंका जताई. आम जनता को संबोधित करते हुए विजय जांगिड़ ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की. वहीं EVM और बैलेट पेपर से…