बीजापुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़…
Author: News Desk
रायपुर जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आ रहे हैं, दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख वार्ड गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। कांग्रेस को भी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के रूप में प्रत्याशी मिल गया परन्तु बी फॉर्म में नाम में त्रुटि होने के कारण श्रीमती प्रतिभा गुप्ता को कांग्रेस का सिंबल नहीं मिल पाया। इसके बाद पूरे वार्ड में श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के समर्थन के लिए एक माहौल सा बन गया, और सभी वार्डवासी मिलकर उन्हें चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की बात करते हुए उन्हें चुनाव में खड़े रहने की बात कहे। इसके…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कमजोर वर्ग, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। इसका सकारात्मक असर दिख रहा है। मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ में 28 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं, जहां न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन कोर्ट्स में महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई हो रही है, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय…
रायपुर राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन से माना तक बने एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार का एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई, लेकिन घर की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार के परखच्चे उड़े, बड़ा हादसा टला बता दें कि हादसे के वक्त कार चला रहे शख्स की पहचान जय वीरानी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा…
कोरबा छत्तीसगढ़ में पटवारी क्या बेलगाम हो गए हैं? दरअसल कोरबा की घटना कुछ यूँ ही बयां करती नजर आ रही है. पटवारी ने नियम कानून को ताक पर रखकर 250 एकड़ जमीन की बंदरबांट कर दी. इस मामले का खुलासा होने के बाद कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही पटवारी समेत राजस्व रिकॉर्ड में गैर कानूनी ढंग से अपना नाम चढ़वाने वाले दस लोगों के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं. मामला कोरबा जिले के करतला तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्टी का है, जहां के पटवारी लोकेश्वर मैत्री के खिलाफ…
रायपुर बिलासपुर जिले के लोफंदी में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. इनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है. कांग्रेस ने इस त्रासदी के लिए भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि महुआ शराब बनाने वालों को आबकारी और पुलिस का सरंक्षण मिल रहा है. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं. चुनाव का मौसम…
बिलासपुर सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की राशि किसी भी कर्मचारी के लिए आगे के जीवन का आधार होती है. ऐसे में जीपीएफ से वसूली के आदेश को चुनाती देते हुए दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. बेंच ने कहा कि सेवानिवृत्ति के छह माह पश्चात जीपीएफ से राशि की वसूली नहीं की जा सकती है. अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पर्यवेक्षक (पुरुष) के पद से गौरेला निवासी हृदयनारायण शुक्ला 30 जून 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे. इसके 9 महीने बाद महालेखाकार कार्यालय ने जीपीएफ राशि से…
रायपुर रायपुर पुलिस ने चोरी के केस में इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान मुकेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम गोठडा भूरकान थाना दादिया जिला सीकर राजस्थान का रहने वाला है। हाल में सेक्टर 29 नवा रायपुर में रह रहा था। उसकी ड्यूटी भी वहीं थी। आरोपित ने पांच सूने मकानों को अपना निशाना बनाया था। राखी पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के 11 नग अलग-अलग कंपनी के लैपटॉप, दो नग ट्रॉली बैग, कपड़ा, दो हाथ घड़ी, आठ नग लैपटॉप चार्जर, दो एलईडी टीवी जब्त किया है। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज प्रार्थी अमन कुमार…
रायपुर अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 60 युवाओं से पांच करोड़ की ठगी के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सीजीपीएससी घोटाले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी का साला देवेंद्र जोशी पूरे खेल का मास्टर माइंड निकला। आरोपित मंत्रालय की फर्जी ईमेल बनाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते थे। अपने वाहन में छग शासन की नाम पट्टिका का उपयोग कर पीड़ितों को चकमा देते थे। सिविल लाइन पुलिस ने अब तक देवेंद्र कुमार जोशी, उसकी पत्नी झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा, सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपितों की…
जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज जगदलपुर में भाजपा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला. एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया. कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया. मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी संजय पांडे सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों…