पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है महापौर से लेकर शुरू के 10पार्षदो को शपथ लेना नहीं आया बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली।…पहली बार महापौर पूजा ने शपथ को गलत तरीके से पढ़ी जिसके लिए कलेक्टर ने मौके पर ही टोक दिया। इसके बाद फिर से करेक्शन करके महापौर को शपथ दिलवाया गया।इसकी चर्चा वहां होते रही । लेकिन महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी ने दूसरी बार भी गलत तरीके से लडखडाहट वाले शब्दों के साथ शपथ ली। कलेक्टर ने दूसरी बार में दूसरे 10 पार्षदों को खुद पढ़कर…
Author: News Desk
मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक को चुरा लिया। यह घटना बीती रात की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जो कि कबीरधाम जिले के पंडरिया के निवासी हैं, मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। उनके ट्रक चालक ने रात में गजेंद्र टायर दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था और फिर अपने घर चला गया। सुबह जब दुकान संचालक की नजर ट्रक की जगह गई तो वाहन वहां नहीं था। घटना की…
रायपुर राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने ही अपने साथियों को करोड़ों की चपत लगा दी. सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों ऐंठने वाला यह हवलदार खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अफसर बताता था, जिससे पुलिसकर्मी भी उसकी बातों में आ जाते. पांच साल से फरार चल रहे इस ठग पुलिसकर्मी को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस ठगी मामले में उसके तीन साथी पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. करोड़ों की ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी जयदेव वर्मा हवलदार के पद…
अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक बैठक में आयुक्त नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे मौजूद, शहर के कई बिंदुओं पर हुआ मंथन एमसीबी छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में बीते दिनों नगर पालिक निगम के कमिश्नर कक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिजेंद्र सिंह सारथी की अध्यक्षता में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला की उपस्थिति में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के…
एमसीबी/चिरमिरी छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार, नगर पालिक निगम के महापौर राम नरेश राय व आयुक्त रामप्रसाद आचला के मार्गदर्शन में मंगलवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी के सभागार में स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी ने स्वच्छता सुपरवाईजरों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 ओडीएफ प्लस-प्लस के तहत नगर के नागरिकों का फिडबैक अधिक से अधिक कराये जाने हेतु एक बैठक ली गई। स्वच्छता अधिकारी के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण फिडबैक सभी नागरिको का कराया जाना आवश्यक होगा। इसके लिए सभी स्वच्छता सुपरवाईजरो को…
एमसीबी/मनेंद्रगढ़ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही, चुनाव के दौरान भरतपुर विकासखंड के दुर्गम इलाकों की स्थिति पर चर्चा की, जहां सड़क, बिजली, चिकित्सा सुविधाएं, मोबाइल नेटवर्क और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इन क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य के दौरान शराब सेवन कर ड्यूटी पर आने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की जानकारी दी और…
रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हो गए हैं. बतौर प्रभारी पंजाब यह उनका राज्य में पहला दौरा होगा. इस दौरान वे पंजाब कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है. पंजाब प्रभारी बनने के बाद दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि “जब-जब पंजाब को पढ़ा, घूमा, जाना और समझा तब-तब लगा कि पंजाब सिर्फ एक राज्य ही नहीं बल्कि रंगों का संगम है. पंजाब खेतों की खुशबू है. पंजाब त्याग की…
रायपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की…
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी किए जाने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए। जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए। कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन समाप्त किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। बीती रात दंतेवाड़ा पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां दस्तक दी थी। पुलिस को…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध…