इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में आत्मघाती हमला हुआ है। यह धमाका शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (सामी) के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक हक्कानी समेत कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरने वालों में मदरसे के केयरटेकर भी शामिल हैं। इस धमाके के तुरंत बाद इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।…
Author: News Desk
नई दिल्ली गूगल की तरफ से फीचर्स पर नए अपडेट लाने पर काम किया जा रहा है। Google Translate App में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ने पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में गूगल के नए अपडेट को लेकर जानकारी दी गई है। ट्रांसलेशन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के साथ ज्यादा सवाल पूछने तक की जानकारी दी जाएगी। यानी अब यूजर्स के लिए नया फीचर लाया गया है, जिसकी मदद से उनके लिए इसे यूज करना आसान होने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स ट्रांसलेशन तक को एडिट कर पाएंगे। Android Authority की तरफ से इसको लेकर…
नई दिल्ली गूगल की तरफ से फीचर्स पर नए अपडेट लाने पर काम किया जा रहा है। Google Translate App में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ने पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में गूगल के नए अपडेट को लेकर जानकारी दी गई है। ट्रांसलेशन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के साथ ज्यादा सवाल पूछने तक की जानकारी दी जाएगी। यानी अब यूजर्स के लिए नया फीचर लाया गया है, जिसकी मदद से उनके लिए इसे यूज करना आसान होने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स ट्रांसलेशन तक को एडिट कर पाएंगे। Android Authority की तरफ से इसको लेकर…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां ग्लेशियर फटने से सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। 10 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, 47 अन्य की तलाश जारी है। बद्रीनाथ धाम के पास स्थित माणा के निकट यह दुर्घटना हुई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। बद्रीनाथ धाम और उससे आसपास बर्फबारी हो रही है जिसके चलते रास्ते में बर्फ जमी हुई है। धाम से तीन…
सोलर पैनल से घरों में होने लगी रोशनी, बिजली बिल की भी बचत रायपुर। सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। क्रेडा के अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक लोगों के…
सिरपुर की कमार जनजातीय महिलाओं के लिए वरदान बनी योजना आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफर रायपुर। सुशासन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना होता है। जब कोई नीति या योजना समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुँचती है, तो उसका असर न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे समुदाय पर पड़ता है। ऐसी ही एक पहल “महतारी वंदन योजना“ ने महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र की कमार जनजातीय महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की नई राह दिखाई है। सिरपुर की रहने वाली श्रीमती केंवरा कमार पहले परंपरागत बांस शिल्प कारीगरी…
सड़क मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को जागरुक करने अभियान चलाने किया निर्देशित रायपुर। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने एवं सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पर कठोर कार्रवाई मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके…
रायपुर सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। क्रेडा के अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक लोगों के घरों में सोलर पैनल लग गए हैं। इससे उनके घरों में बिजली का…
रायपुर छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है. 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच चुकी हैं. गोपनीय सामग्रियां सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थानों में रखी गई है. 1 मार्च को कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करते हुए हाई कोर्ट ने नए सिरे से काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट के फैसले से सभी प्रभावित उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा. सेवारत श्रेणी में अपात्र उम्मीदवारों को शामिल करने पर डॉ. यशवंत राव और डॉ. पी. राजशेखर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं ने बताया कि नियमों के अनुसार, सेवारत श्रेणी के तहत पात्रता के लिए उम्मीदवार को कम से कम तीन वर्षों की सेवा पूरी करनी अनिवार्य है. लेकिन काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कई अपात्र उम्मीदवारों को सेवारत श्रेणी में शामिल…