कवर्धा तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के बीच ठगी करने के नए तरीके का खुलाया हुआ है. पुलिस ने ठगों को सिम कार्ड बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों सगे भाइयों ने फर्जी तरीके से 85 सिम कार्ड जारी किया था. जिसमें से 20 सिम कार्ड ऐसे थे, जो देशभर के अलग-अलग राज्यों में ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. अबतक इनके जारी किए गए फर्जी सिम से 14 लाख 85 हजार 785 रुपये की ठगी हो चुकी है. फिलहाल मामले का मास्टर माइंड पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी…
Author: News Desk
सुचारू और व्यवस्थित यातायात हेतु ई – रिक्शा एवं ऑटो की मॉनिटरिंग, रेगुलेशन और नियंत्रण के उपायों पर विचार – विमर्श रायपुर, रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त श्री एस.प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर भी उपस्थित थे। ई – रिक्शा एवं ऑटो की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय ने दी बधाई रायपुर। बस्तर जिले ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने, नवीन शैक्षणिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन और शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता ने जिले को नई ऊंचाइयों…
मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय ने दी बधाई रायपुर। बस्तर जिले ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने, नवीन शैक्षणिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन और शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता ने जिले को नई ऊंचाइयों…
कोरबा पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ जंगल के रामटोक पहाड़ में अर्द्धजली युवती की लाश मिलने के मामले में शिक्षक और उसकी स्कार्पियो के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतका लिव इन में शिक्षक के साथ पिछले छह साल से रह रही थी। पुलिस ने बताया कि युवती विवाह के लिए दबाव बनाते हुए शिक्षक से पैसों की मांग कर रही थी। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। नाराज होकर शिक्षक ने गमछा से गला घोंटा और बाद में शव को जंगल ले गया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। पाली थाना अंतर्गत युवती…
चोटिया से चिरमिरी फोरलेन, मेजर ध्यानचंद चौक से बालको रिंग रोड फोर लेन, कटघोरा से दीपका फोरलेन समेत महत्वपूर्ण सड़कों की मिली स्वीकृति चार अंडरब्रिज, बरसाती नालों, पुल पुलियों, गौरव पथ का होगा निर्माण रायपुर। कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना, गौरव पथ, अंडरब्रिज, बायपास सड़क, नालों के साथ–साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए बजट में स्वीकृति मिली है। प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार में बीते सवा साल में कोरबा शहर के साथ–साथ जिले के सभी…
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित घाघरा मंदिर ऐतिहासिक और रहस्यमयी धरोहरों में से एक है। यह मंदिर जिले के मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जनकपुर के पास घाघरा ग्राम में स्थित है। मंदिर की विशेषता यह है कि इसका निर्माण बिना किसी जोड़ने वाली सामग्री के, केवल पत्थरों को संतुलित करके किया गया है। यह अपने अनोखे निर्माण और झुकी हुई संरचना के कारण रहस्य और कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। बिना किसी जोड़ के पत्थरों से निर्मित यह मंदिर अद्भुत स्थापत्य कला का उदाहरण.. घाघरा मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता…
अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित है मड़ई रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टाल लगाया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की सामग्री, बस्तर से बेल मेटल, जांजगीर चांपा और सक्ति से कोसा, हैंडलूम सिल्क साड़ी,…
रायपुर। जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग की सतर्कता से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जिसने समय रहते हस्तक्षेप कर इस विवाह को रोकने में सफलता हासिल की। बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में टीम मौके पर पहुंची और हल्दी की रस्म शुरू होने से पहले विवाह को स्थगित कराया। परिजनों से बातचीत में पता चला कि गरीबी, अशिक्षा और…
भोपाल: इंदौर स्वच्छता में लगातार सात वर्षों से पूरे देश में अव्वल है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने देश में विशेष मुकाम हासिल किया है। इंदौर में 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने इंदौर के स्वच्छता में लगातार अव्वल रहने का विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इंदौर में आज उन्होंने देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने परी पार्क में बैठकर इंदौर के स्वच्छता की सफल कहानी देखी। उन्होंने इस दौरान सूखे कचरे के निपटान हेतु बनाए गए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, 15…