भोपाल: ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 2 में 60 हार्सपावर मोटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका यह सेवक आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगा। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी साक्षी हैं कि पहले ग्वालियर उप नगर की क्या स्थिति थी, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग…
Author: News Desk
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिला मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) श्री रामचरण गौतम को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. गौतम के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार की परंपरा व कर्तव्य का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य का आधार है। टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेशवासियों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ भारत के लिए टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति के लिए सहभागिता करने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।
भोपाल: डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ में लगभग 500 करोड़ के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजधानी भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में 30 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे प्रदेश का प्रत्येक अंचल लाभान्वित होगा। स्कूलों में शिक्षकों के पदों सहित पुलिसकर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पौने तीन सौ किलोमीटर लंबी…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी कार्य कर रही है। विश्व में भारत की पहचान हमारे आध्यात्मिक विचारों तथा जियो और जीने दो के सिद्धांत को व्यवहार में क्रियान्वित करने से निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड में स्थित अतिशय क्षेत्र बरासों में सुमेरु पर्वत निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को राजकीय विमानतल भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बरासों में 414 फीट ऊंचे सुमेरू पर्वत का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की ख्याति सबको जीने का…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोनार समाज के सामाजिक कार्यों की सराहना :- मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि सोनार समाज सामाजिक सेवा…
जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है. युवक का शव ट्रेन के नीचे आकर कटने से दो टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिससे आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, शव की पहचान जांजगीर निवासी शुभम राठौर के रूप में हुई है. मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी…
बिलासपुर शहर के धुरीपारा इलाके में दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडे जमकर चले. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है. इस झड़प में महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े की वजह शराब बेचने का विरोध और होली खेलने को लेकर हुआ विवाद था. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए…
बिलासपुर शहर के धुरीपारा इलाके में दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडे जमकर चले. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है. इस झड़प में महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े की वजह शराब बेचने का विरोध और होली खेलने को लेकर हुआ विवाद था. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए…
बिलासपुर सिम्स में पेट दर्ज की समस्या के कारण भर्ती महिला को इंजेक्शन लगाते ही उसका गर्भपात हो गया। परिजन ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। आरोप है कि किसी कविता नाम की महिला की जगह इंजेक्शन लगा दिया गया। इधर डॉक्टरों ने महिला का सही इलाज और उसकी जान बचाने की बात कही है। फिलहाल सिम्स प्रबंधन ने महिला के परिजन को जांच का आश्वासन दिया है। इंजेक्शन लगाकर हुआ ब्लीडिंग कोटा क्षेत्र के करगीकला गांव में रहने वाली गिरजा साहू (24) पांच महीने की गर्भवती थी। पेट दर्द के कारण…