रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए कुल 63,273 करोड़ 82 लाख 11 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित की गई। इसमें अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय सहायता के लिए 229 करोड़ 35 लाख 38 हजार रूपए, आदिम जाति कल्याण के लिए 155 करोड़ 28 लाख 40 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए 38,271 करोड़ 21 लाख 50 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना से संबंधित लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 1814 करोड़ 54 लाख 30 हजार रूपए, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 2…
Author: News Desk
रायपुर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन विभाग), स्त्री रोग, अस्थि रोग, नाक, कान एवं गला रोग, चर्म रोग, शल्य रोग, मनोरोग, दंत रोग एवं नेत्र रोग से संबंधिक बीमारियों का परीक्षण किया जाएगा। शिविर में सोनोग्राफी,…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद श्री महेश कश्यप, श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।
महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराबी जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं. इसी को लेकर ग्राम नांदगांव के ग्रामीणों ने आज कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिससे गांव में पानी की किल्लत बढ़ गई है और छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं. इसके बावजूद विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जानकारी के अनुसार, नांदगांव के किसान और ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने से लंबे समय से…
अंबिकापुर अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने मेयर इन काउंसिल (MIC) का गठन कर दिया है, जिसमें 10 पार्षदों को जगह दी गई है. इस काउंसिल में सुशांत घोष को शिक्षा विभाग और विपिन पांडे को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आलोक दुबे को MIC में नहीं मिली जगह नगर निगम के सभापति पद के दावेदार रहे आलोक दुबे को MIC में भी शामिल नहीं किया गया. सूत्रों के अनुसार, महापौर मंजूषा भगत चाहती थीं कि आलोक दुबे उनकी टीम का हिस्सा बनें, लेकिन संगठन के दबाव के चलते उन्हें टीम का हिस्सा…
अंबिकापुर अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने मेयर इन काउंसिल (MIC) का गठन कर दिया है, जिसमें 10 पार्षदों को जगह दी गई है. इस काउंसिल में सुशांत घोष को शिक्षा विभाग और विपिन पांडे को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आलोक दुबे को MIC में नहीं मिली जगह नगर निगम के सभापति पद के दावेदार रहे आलोक दुबे को MIC में भी शामिल नहीं किया गया. सूत्रों के अनुसार, महापौर मंजूषा भगत चाहती थीं कि आलोक दुबे उनकी टीम का हिस्सा बनें, लेकिन संगठन के दबाव के चलते उन्हें टीम का हिस्सा…
गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने चेंबर प्रवेश कर काम काज संभाल लिया है. इससे पहले उन्होने अपने कार्यालय में हवन पूजन और गौ मूत्र से शुद्धिकरण कराया. नई पारी की शुरुआत से पहले चेंबर में टेबल-कुर्सियों की दिशा भी वास्तु के हिसाब से बदल दी गई. पंडित युवराज पांडेय ने तिलक और सर में पगड़ी बांध कर गौरी को नए चेयर में बिठाया. पहला सप्ताह दिव्यांग को समर्पित कार्य संभालते ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के प्रथम सप्ताह को दिव्यांग जन के लिए समर्पित किया. सहायक अधिकारी नागेश से चर्चा कर सप्ताहिक कार्यक्रम तय किया…
नई दिल्ली। भारत दौरे पर पहुंचे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री किस्टोफर लुक्सन से पीएम मोदी ने रविवार को मुलाकात की। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राष्यक्षों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। जिसके बारे में दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री लक्सन भारत से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले ऑकलैंड में होली के रंग में रंगकर उन्होंने जिस तरह से उत्सव का माहौल बनाया वो हम सबने देखा। पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्शन की तारीफ करते हुए…
नई दिल्ली। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के गुरुग्राम और पंचकूला में एआई हब बनाने का ऐलान किया। इस बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए सौगातों की बौछार कर दी है। सीएम सैनी से ऐलान किया है कि किसानों से एक लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। सीएम नायब सैनी ने बजट पेश करते हुए कहा कि, हरियाणा सरकार के कुल 43 उपक्रमों का 2014-15 में कुल बकाया ऋण 69,922 करोड़ रूपये था जो वर्ष 2023-24…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी के निधन से देश ने एक प्रखर जननेता, कुशल संगठनकर्ता और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और लोकहित के प्रति समर्पित रहा। वे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रभावी कार्य करते हुए देश के…