रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे।
Author: News Desk
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता…
नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1131.31 अंकों (1.53%) की बढ़त के साथ 75,301.26 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 325.55 अंकों (1.45%) की बढ़त लेकर 22,834.30 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, दिन के कारोबार में यह 1215.81 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,385.76 अंक पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि दो दिन में सेंसेक्स 1,472.35 अंक या 1.99 प्रतिशत बढ़ गया है। इसके साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 8,67,540.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,85,972.98 करोड़ रुपये हो…
नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1131.31 अंकों (1.53%) की बढ़त के साथ 75,301.26 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 325.55 अंकों (1.45%) की बढ़त लेकर 22,834.30 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, दिन के कारोबार में यह 1215.81 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,385.76 अंक पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि दो दिन में सेंसेक्स 1,472.35 अंक या 1.99 प्रतिशत बढ़ गया है। इसके साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 8,67,540.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,85,972.98 करोड़ रुपये हो…
बीजापुर छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में मंगलवार को कोर्ट में 1200 पेजों की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने इस हत्याकंड में चार लोगों को आरोपी बनाया है। फिलहाल चारों आरोपी जगदलपुर जेल में हैं। आरोपियों के खिलाफ इस चार्जशीट में 70 से ज्यादा गवाह के बयान दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मुकेश की हत्या मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने करवाई थी। मुकेश ने ठेकेदार के खिलाफ घटिया सड़क निर्माण के काम को उजागर किया था। हत्या मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व करने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक…
नई दिल्ली। 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अंतरिक्ष से धरती पर वापसी के लिए रवाना हो चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स की घर वापसी से पहले उनके नाम एक पत्र लिखा है। देश की बेटी के नाम लिखे पत्र में मोदी ने कहा है कि आप भले ही हजारों मील दूर हैं लेकिन हमारे दिलों के करीब हैं। इसके साथ ही पीएम ने सुनीता विलियम्स को धरती पर लौटने के बाद भारत आने का भी न्योता दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। राजधानी आगमन के दौरान युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस…
नई दिल्ली। झारखंड के देवघर के जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल के प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग की लपटों ने पूरे इंडियन ऑयल के प्लांट के कैंपस को अपनी चपेट में ले लिया है। आग के विकराल रूप को देखते हुए पुलिस ने आसपास के गांवों को खाली करवा रही है। इंडियन ऑयल प्लांट के आसपास स्थित गांव के लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास जारी है। आग लगने का जो वीडियो सामने आया है वह काफी हैरान कर देने वाला है। आग गांवों में फैलने का डर है। इसलिए गांव में जाकर पुलिस लोगों को वहां…
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में महाकुंभ को लेकर अपना संबोधन दिया। सबसे पहले पीएम मोदी ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए देशवासियों का आभार जताया। उसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सरकार, समाज और सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं, यूपी की जनता, विशेष तौर पर प्रयागराज की जनता का आभार जताता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि, गंगाजी को धरती पर लाने के लिए एक भगीरथ प्रयास…
रायपुर छ्त्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान मुख्य तौर पर राज्य में नक्सलवाद को लेकर चर्चा हुई. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने बताया बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और…