नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के एक बयान ने भारतीय राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। राज्यसभा में दिए गए उनके इस बयान में मेवाड़ के ऐतिहासिक योद्धा राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसने से सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने इस टिप्पणी को देश के इतिहास और हिंदू समाज का अपमान बताते हुए सपा से माफी की मांग की है। राज्यसभा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा सांसद ने राणा सांगा को गद्दार कह दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का तकियाकलाम बन गया…
Author: News Desk
नई दिल्ली। एनसीपीएसपी सांसद सुप्रिया सुले ने उड़ान में देरी को लेकर एयर इंडिया की तीखी आलोचना की है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से अपील की कि वे एयरलाइंस को जवाबदेय बनाने के लिए कड़े नियम कानून लागू करें। सुप्रिया सुले ने बताया कि उनकी फ्लाइट करीब एक घंटे 19 मिनट देर हुई। उन्होंने कहा कि ये लगातार देखा जा रहा है कि फ्लाइट्स में देरी हो रही है और इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि मैं एयर इंडिया की फ्लाइट AI0508 से यात्रा…
रायपुर छत्तीसगढ़ में शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आज तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं. ये दुर्घटनाएं बालोद और जीपीएम जिले में हुए हैं. इन हादसों में कुल 19 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पहला हादसा बोलद में हुआ है, जहां शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे एक ही परिवार के 17 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है. घायलों में दो बच्चें सहित…
बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद से आज एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. बीते महीने जिले के हर्राठेमा वन परिक्षेत्र में 24 फरवरी को तांदुला जलाशय के किनारे एक भालू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. इसकी जानकारी नियमानुसार DFO कार्यालय को दिया जाना था, लेकिन वनकर्मी और विभागीय अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित न करते हुए गोपनीय तरीके से मृत भालू के शव को दफना दिया. इस घटना का खुलासा होते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. मामले के खुलासे के बाद DFO के निर्देशानुसार बालोद वन विभाग और वेटनारी डॉक्टर तांदुला जलाशय के किनारे…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शांति, संघर्ष और संस्कार की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि बिहार राज्य निरंतर प्रगति एवं विकास के नए कीर्तिमान रचता रहे, जन-जन के जीवन में खुशहाली आए। बिहार का स्थापना दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन…
मुख्यमंत्री ने दी विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जल दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सभी से जल संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल से ही हमारा कल सुरक्षित है। यह प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जिसका संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर जल संसाधनों की सुरक्षा का संकल्प लें और एक समृद्ध भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जल बचाने के लिए…
अफसरों की ली बैठक, तैयारियों पर संतोष जताया 25 तक संपूर्ण तैयारियां पूर्ण करने दिए निर्देश बिलासपुर। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने आज मोहभठ्ठा का दौरा किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा आने वाले हैं। श्री मोदी विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही यहां एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। युद्धस्तर पर मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री जी के प्रवास की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने लगभग एक घण्टे तक सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। अब तक…
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान में छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का किया शुभारम्भ नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने के लिए विधायकों का विशेष प्रशिक्षण रायपुर। हम सभी के बीच मतभेद हो सकते है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों में यह बात हमेशा से कायम है। छत्तीसगढ़ का विकास हमारा मूल उद्देश्य है और जनप्रतिनिधि के रूप में हमें प्रदेशवासियों के हित में सदैव समर्पित होकर काम करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आज…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना…
रायपुर छत्तीसगढ़ एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने रायपुर से गिरफ्तार किए गए तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पासपोर्ट निरस्त करवा दिए हैं। इसके अलावा, फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी को भी रद्द करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। तीनों बंगलादेशी मोहम्मद इस्माइल (27 साल), शेख अकबर (23 साल) और शेख साजन (22 साल) रिश्ते में भाई है और 8 फ़रवरी को रायपुर से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से वे फर्जी दस्तावेजों के सहारे इराक भागने की फिराक में थे। लेकिन समय रहते ATS ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।…