रायपुर छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की घोषणा की गई है. बीते साल की तुलना में शराब की नई दरों में 10 से 20 फीसदी तक की कटौती की गई है. सस्ते और महंगे रेंज की शराब करीब 10 फीसदी तक और प्रीमियम रेंज की शराब में करीब 20 फीसदी तक गिरावट आई है. राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेस और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती की वजह से शराब की दरों में भारी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार को इससे करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित है, लेकिन नई आबकारी नीति में सरकार ने 67…
Author: News Desk
गरियाबंद नागपुर में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन कर दिया है. 23 मार्च से 26 मार्च तक चले इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इस टीम में गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल थे, जिन्होंने सीनियर केटेगरी में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप : महाराष्ट्र वुड बॉल संघ द्वारा नागपुर में आयोजित इस 4 दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ से सीनियर और जूनियर कैटेगरी में 20 से…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय रॉक क्लाइम्बर्स के एक चयनित समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमालयी गाइड के साथ अल्पाइन पर्वतारोहण अभियान के लिए मियार घाटी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल में रोहित व्यास एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां एक राज्य सरकार भारतीय हिमालय में ऐसे तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण के लिए जनजातीय पर्वतारोहियों को प्रायोजित कर रही है। अल्पाइन पर्वतारोहण की विशिष्टता अल्पाइन शैली में पर्वतारोहण, पारंपरिक पर्वतारोहण से भिन्न होता है।…
रायपुर आज मार्च 2025 को IGKV डायरेक्टर रिसर्च सर्विसेज, IGKV, कृषक नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया। इस कार्यशाला में डॉ. हुलास पाठक (प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर एवं CEO, RKVY RAFTAAR एग्री-बिजनेस इनक्यूबेटर, IGKV) एवं डॉ. अमित दुबे (वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, छत्तीसगढ़ सरकार) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पीएचडीसीसीआई छत्तीसगढ़ राज्य चैप्टर के सदस्य श्री निखिल अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) का आज के आधुनिक युग में विशेष महत्व है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान और विचार आज के उद्योगों को आगे…
रायपुर जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है। यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…
नारायणपुर अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने कुतुल और बेड़माकोटी के बीच प्रेशर IED प्लांट किया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से बस्तर फाइटर का 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है. यह घटना कोहकामेटा थाना इलाके में हुई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. बता दें, प्रदेश को नक्सवाद मुक्त…
बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पति और बच्चे बाल-बाल बच गए. वहीं बच्चे का मौके पर रो-रोकर बेहाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम पहंदा के पास हुई है. मृतका रायपुर से बलौदाबाजार आ रही थी और अपने पति व बच्चे…
भुवनेश्वर आज रमन सिंह ने ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के निवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताश्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान जी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।उनका जीवन समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित रहा, उनकी विचारधारा और योगदान सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। भुवनेश्वर, एजेंसी विभिन्न भाजपा नेताओं ने ओडिशा के तालचेर जाकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री…
रायपुर ‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग सा निखारेंगे, हर गली हर मोड़ चमकायेंगे, नव निर्माण की लौ जलायेंगे’ की शायरी के साथ महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के लिए अपना पहला बजट पेश किया. कुल 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए के बजट में 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए का व्यय तो 79 लाख 45 हजार रुपए मुनाफे का अनुमान जताया गया है. महापौर मीनल चौबे ने बजट में रायपुर नगर निगम के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल अनुमानित आय 1,462 करोड़ 41 लाख 87 हजार रुपए बताया है,…
कवर्धा भजन गायक राकेश शर्मा और छत्तीसगढ़ी गायक कलाकार अभिनेता अनुज शर्मा की मोहक प्रस्तुति के साथ 29वें भोरमदेव महोत्सव का कल देर शाम समापन हुआ. इस अवसर पर मौजूद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आयोजन की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की बात कही. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पहली बार भोरमदेव क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से 146 करोड रुपए की स्वीकृति हुई है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भोरमदेव क्षेत्र का विकास किस तरह से होगा. विजय शर्मा ने महोत्सव के पहले दिन उपद्रवियों द्वारा कुर्सी तोड़ने पर नाराजगी जाहिर करते…