दंतेवाड़ा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा दौरे पर आएंगे। दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले जाएंगे। वे वहां आयोजित बस्तर पंडुम (Bastar Pandum) समापन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बस्तर की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव का प्रतीक है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने की संभावना सूत्रों के अनुसार, अमित शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर सकते हैं और नक्सली गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं।…
Author: News Desk
एमसीबी ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रशिक्षण से मिली प्रेरणा सरपंच सोनू सिंह उरांव ने बताया कि जनपद पंचायत में आयोजित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत प्रशिक्षण सह कार्यशाला से उन्हें प्रेरणा मिली कि अपने…
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है। जिला प्रशासन के सकारात्मक सोच के…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस साहसिक कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बहादुरी, रणनीति और संकल्पशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। यह सफलता हमारे वीर जवानों के अद्वितीय साहस और समर्पण का परिणाम है। मैं उनकी वीरता को नमन करता हूं।…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सली मारे गए. 17 में से 7 की पहचान हो चुकी है. वहीं अन्य की शिनाख्त की जा रही है. मारे गए नक्सलियों में 25 लाख का इनामी दरभा डिवीजन सचिव एसजेडसीएम कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है. भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है, जिनमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर और बीजीएल लॉन्चर जैसे घातक हथियार शामिल हैं. सुरक्षाबलों की बड़ी…
मुख्यमंत्री श्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
रायपुर: उद्यम के लिए बदलती हुई तकनीक से तालमेल बहुत जरूरी है। समय के साथ तकनीक में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है। जो उद्यम तकनीक के साथ खुद को अपडेट नहीं करते, वे पीछे रह जाते हैं। आज नई तकनीक को अपनाकर ही सफलता के मानदंडों पर खरा उतरा जा सकता है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भी टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित आईआईटी भिलाई एंड छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री कान्क्लेव : विजन विकसित भारत 2047 में उद्यमियों, प्रोफेसर्स और आईआईटी भिलाई के छात्रों को संबोधित करते हुए यह…
कवर्धा महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह डोंगरिया कला में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही, जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हो रहा है।…
कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतगर्त मंगल भवन सहसपुर लोहरा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सामूहिक विवाह कराया संपन्न, 15 जोड़े बने जीवनसाथी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह मंगल भवन सहसपुर लोहारा में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे लिये सात फेरे मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना बेटियो के विवाह की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाई जा रही है, बेटियां हो रही हैं समृद्ध :- श्रीमती भावना बोहरा विधायक पण्डरिया कवर्धा कबीरधाम जिले के विकास सहसपुर लोहारा के मंगल भवन में आज मुख्यमंत्री…
प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री साय रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047…