भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हर बच्चे की शिक्षा, चिकित्सा और पोषण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के हर विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूली शिक्षा की बेहतरी के लिए हमने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3000 करोड़ रुपए अधिक बजट का प्रावधान किया। हम अपनी शिक्षा व्यवस्था में सभी जरूरी सुधार लाने की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों…
Author: News Desk
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों पर प्रसन्नता व्यक्त कर स्कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश का हर बच्चा पढ़े-लिखे, आगे बढ़े, इसके लिए पूरी सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने विभाग को यह निष्ठा भाव बनाए रखने और हर बच्चे को शिक्षा मिले, उसे समय पर पुस्तकें, गणवेश, छात्रवृत्ति, साईकिल और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलें, इसके लिए सदैव प्रयत्नशील रहने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अवगत…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में मध्यप्रदेश वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा में वक्फ़ बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई और शुभकामनाएं देकर एक स्वर में कहा कि बिल से मुस्लिम समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका जायज़ हक मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्यानिकी फसलों की जिलेवार मैपिंग की जाए। विश्वविद्यालय सहित अन्य शासकीय विभागों की खाली जमीनों पर उद्यान विकसित करने तथा प्रदेश में पीपीपी मोड पर नर्सरीयां विकसित करने के लिए कार्य योजना बनायी जाए। प्रदेश के सभी जिलों में उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण पर केंद्रित वर्कशॉप और मेले आयोजित कर जिलों के किसानों और उद्यमियों को अन्य जिलों में संचालित बेस्ट प्रैक्टिसेज से परिचित कराया जाए। जिलों में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार करने तथा अपने स्तर पर इस क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित करने वाले किसानों…
कोण्डागांव, कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत कुम्हारपारा एवं चिखलपुटी में नव निर्वाचित सरपंच, उप सरपंच एवं पंचगण की उपस्थिति में नशा मुक्ति हेतु सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं संबंधित बीमारियों की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत चिखलपुटी के नव निर्वाचित पंचगण ने अपने गांव को शत-प्रतिशत नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज कल्याण के अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति केंद्रों की सुविधाओं एवं…
कोंडागांव राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और इस संबंध में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया गया है। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जानकारी दी गई है कि उक्त टोल फ्री नम्बर द्वारा सीधे विभाग से संपर्क कर पेयजल सम्बन्धी समस्या के बारे में अवगत कराया जा सकता है। वर्तमान में जिले के ग्रामीण इलाकों…
भोथीडीह में पानी की पाठशाला, नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता हुई लोगों ने ली पानी बचाने की शपथ धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर से वाटरशेड रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के मगरलोड विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जल संरक्षण और भूमि संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। ग्रामीणों को इस रथ के माध्यम से पानी बचाने, पानी का समुचित उपयोग करने, जमीन के उर्वरा शक्ति को बचाने-बढ़ाने के लिए किए जाने वाले उपायो की जानकारी ऑडियो वीजुअल माध्यम से दी जाएगी। धमतरी जिले में यह रथ जलग्रहण मिशन कार्यक्रम के तहत…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को विश्वपटल पर किया स्थापित – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल – मुख्यमंत्री रायपुर। योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा के पदभार ग्रहण हेतु अभिनंदन समारोह को संबोधित…
रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 15 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
रायपुर, योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…