रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर है। दूसरे दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर के प्रसिद्ध गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। CM साय ने की औपचारिक बैठक CM साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ आज मैंने सिंगापुर के गार्डन्स बाय द बे के जीएम, मास्टर प्लानिंग जेसन येओ और निदेशक लिम चियाप सोंग के साथ बागवानी, संरक्षण, शहरी हरित क्षेत्र और इको-टूरिज्म में सहयोग को लेकर औपचारिक बैठक की। गार्डन्स बाय द बे से…
Author: News Desk
रायपुर। राजधानी रायपुर के ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 14.51 लाख रुपये के आभूषण और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। दीवार में छेद कर की थी चोरी यह मामले गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर कर्मा चौक के पास स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स की है। दुकान संचालक सुनील जैन 29 सितंबर की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले…
धमतरी। ग्राम मड़ेली में हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी चेतन साहू को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कुरूद ने यह फैसला अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर सुनाया। मामला 15 मार्च 2025 का है। गौठान के पास विवाद के बाद किया था हमला पुलिस के मुताबिक, बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम मड़ेली के भाठापारा गौठान के पास विवाद के दौरान चेतन साहू ने गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू के सिर पर लकड़ी के बत्ते से वार किया था। हमले में गजेन्द्र गंभीर…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में शादीशुदा युवक के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर में उसकी फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली है. खौफनाक कदम के पीछे बीते मानसिक प्रताड़ना की वजह समाने आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच में होगी. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, रत्नाबांधा निवासी जय प्रकाश देवांगन की करीब चार साल पहले मोनिका देवांगन से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा. बताया जा रहा है कि पिछले करीब आठ महीनों से पत्नी अपने मायके में रह रही थी. CG…
दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ आरोपी के मकान में किराए से रहती है। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी 45 वर्षीय मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। पहले भी गलत हरकत की कोशिश का आरोप पुलिस के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि आरोपी दिलावर की बच्ची पर लंबे समय से बुरी नजर थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश…
रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजीव नगर दूध डेयरी ऑक्सीजोन, गोवर्धनपुर पुल, बेलादुला मरीन ड्राइव, रपटा-स्टॉप डैम तथा एसईसीएल मरीन ड्राइव एवं पुलिया के निर्माण कार्यों का मौके पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण की गति बढ़ाई जाए और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के…
रायपुर: साइबर अपराधों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह रायगढ़ के पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग की गई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के तेजी से बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों की चुनौती भी…
रायपुर: रायगढ़ के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की आधुनिक तकनीक से जोड़ने, इसके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने और नवाचार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले में एआई एक्सीलेंस सेंटर विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आयोजित एक दिवसीय एआई कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर यह घोषणा की। ‘रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ थीम पर आयोजित कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आईआईआईटी नया रायपुर के सहयोग से…
रायपुर: गांव की सड़क पर दूर से आती बस और उसके हॉर्न की आवाज…। बच्चे उत्साह से हाथ हिलाते हैं, ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। जिन गांवों के लोगों के लिए कभी बस का आना ही बड़ी बात थी, वहां आज नियमित बस सेवा उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रही है। यह बदलाव केवल आवागमन आसान होने का नहीं है, बल्कि दूरस्थ गांवों के शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार, रोजगार और प्रशासनिक केंद्रों से जुड़ने का है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने पहले वर्ष में प्रदेश…
रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायगढ़ के राजापारा सेक्टर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरानगर-ए में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 3 सहायिकाओं और 3 मितानिनों को शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर 5 बच्चों ने बालगीत प्रस्तुत किए, वहीं दो हितग्राहियों ने शासकीय योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में…