Author: News Desk

महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर एक मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें सर्पदंश से मृत्यु होने पर कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार की मृतिका श्रीमती कुंती बाई साहू के पति श्री दुकालूराम के लिए 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखंड-लैलूंगा के अंतर्गत खम्हारपाकुट मध्यम जलाशय योजना के कार्यों हेतु 5 करोड़ 81 लाख 9 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जलाशय योजना के कार्यों में मुख्य नहर जीर्णाेद्धार रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य शामिल है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में 195 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

Read More

रायपुर : सुशासन तिहार: टेक्नालॉजी ड्रिवन एप्रोच से होंगे बड़े बदलाव आलेख – जीएस केशरवानी रायपुर एक समय मध्यप्रदेश का हिस्सा रहे छत्तीसगढ़ को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने नए राज्य का दर्जा दिया तब उन्होंने एक ऐसे राज्य की कल्पना की थी जहां हर व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे, हर स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन हो। उनकी इसी कल्पना को साकार करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के लोगों की सेवा के लिए सुशासन की स्थापना को लक्ष्य बनाया है। लोकतंत्र का सही मायने में अर्थ है पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन, इसी लक्ष्य को लेकर…

Read More

मेष राशि: आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 1 वृष राशि: आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों…

Read More

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इतिहास में पहली बार हुआ, जब किसी जस्टिस ने वर्चुअली किसी मामले की सुनवाई की है. कोराेना काल में वर्चुअल सुनवाई का दौर शुरू हुआ था. लेकिन तब याचिकाकर्ता और प्रमुख पक्षकारों के अधिवक्ताओं को वर्चुअल जुड़ने की छूट थी. वे वर्चुअल जुड़कर अपने मामलों की पैरवी किया करते थे. वहीं जज हाई कोर्ट में बैठकर सुनवाई करते थे. दरअसल, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की माता की तबीयत खराब है, इसलिए वे बीते कुछ दिनों से इलाज के लिए उन्हें लखनऊ लेकर गए हैं. मां की बीमारी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और हिट एन्ड रन का मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला मोवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना पंडरी के दुबे कॉलोनी मोड़ के पास हुई. बीती रात बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को एक कार ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. हादसे…

Read More

बलरामपुर जिले में 20 वर्ष पूर्व धान खरीदी में हुई गड़बड़ी पर अब कोर्ट का बड़ा फैसला आया है, जिसमें कुल 17 दोषियों को कारावास की सजा सुनाने के साथ जुर्माना भी लगाया है. मामले में रामानुजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष रमन अग्रवाल के सगे भाई और चाचा भी शामिल हैं. कहते हैं देर है, पर अंधेर नहीं. ऐसा ही कुछ वर्ष 2003-04 में कामेश्वरपुर और रामचंद्रपुर के सहकारी समिति में हुई धान खरीदी घोटाले में हुई है. कोर्ट ने धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ फैसला सुनाया है. किसानों ने धान बेचा था, और पैसा…

Read More

8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है,…

Read More

रायगढ़ धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में इन दिनों हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. सोमवार की रात 29 हाथियों का झुंड ग्राम कुडेकेला के पास सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी खौफ में हैं. जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का दल लंबे समय से छाल रेंज में विचरण कर रहा है और आज रात यह झुंड कुडेकेला के पास मुख्य मार्ग के किनारे दिखाई दिया. दो दर्जन से अधिक हाथियों को…

Read More