Author: News Desk

रायपुर वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना, मनरेगा के कार्य, पुराने सड़कें पूल-पूलियां के लंबित कार्य, पशुपालन, मोबाइल टावर की समस्या, रेल परियोजना, मेडिकल कालेज, भूमि का चिन्हांकन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से है। जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ प्राथमिक से देना है। उन्होंने कहा कि जून तक सभी स्वीकृत आवासों का…

Read More

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव में 4-लेन 800 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के लिए लगभग 6 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चुटकी ली है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इसे बीरबल की खिचड़ी करार दिया है। इस पर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि भगत का…

Read More

गरियाबंद राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दूसरे दिन सभी तहसीलों के 12 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 434 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से स्थल पर 365 त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमलीपदर तहसील के सरगीगुड़ा राजस्व शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 63 आवेदन स्थल पर ही निराकृत किया गया। इसी प्रकार देवभोग तहसील के दरलीपारा में 24 आवेदन में से 23 का निराकरण, घुमरगुड़ा में…

Read More

महासमुंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें बसना विकासखण्ड अंतर्गत बसना के मनोज साहू, रमावती राय, दिग्विजय सिंह, प्रेमसागर दास, गिरधारी परमार, ग्राम हबेकांटा के समीर बेहरा, त्रिलोचन भोई, बरडीह के योगेश कुमार, कुड़ेकेल के रविन्द्र साव, पदरडीह के जयप्रकाश लोहा, बाराडोली की ज्योति जगत, सराईपाली के प्रमित साहू, संकरी के नरसिंग मांझी, छोटेडाभा के प्रकाश साव, खवासपाली के पुष्पेन्द्र प्रधान, सिंघनपुर की श्रीमती सिंधु कुमारी भोई, बंसुला के त्रिदेव पटेल, उपेन्द्र साय, चिमरकेल की अर्चना विश्वास, धनापाली के कमलध्वज पटेल, बरगांव के राजेश प्रधान, संकरी…

Read More

मनेन्द्रगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बंजी स्थित खेलो इंडिया लघु कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र में युवा खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है। प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में 12 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग दो दर्जन खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। इन खिलाड़ियों को फेडरेशन कप, छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग (CKPL) एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, 19 से 25 वर्ष के युवा खिलाड़ी…

Read More

मनेन्द्रगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अमृत धारा जलप्रपात में डूबने से दो एसईसीएल अधिकारियों की मौत हो गई। पिकनिक मनाने कुल 8 लोग वाटरफाल गए थे। जिनमें एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के दो अधिकारियों समेत 3 लोग गहरे पानी चले गए थे। एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया। घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। दोनों एसईसीएलके अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

एमसीबी एमसीबी(मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सोनहत) जिले के ग्राम लाई स्थित अमृतधारा जल प्रपात में पिकनिक मनाने आए दो एसईसीएल कर्मचारी की मंगलवार शाम को डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एसईसीएल हसहदेव क्षेत्र की हल्दीबाड़ी भूमिगत कोयला खदान में कार्यरत कर्मचारी सहित कुल आठ लोग अमृतधारा जलप्रपात पिकनिक मनाने आए थे। घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। दोनों SECL के अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़…

Read More

रायपुर “सुशासन तिहार 2025“ के प्रथम चरण के अंतर्गत मंगलवार 08 अप्रैल से समस्या, शिकायत और मांगों को लेकर आवेदन देने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हो गई है। आवेदन लेने की प्रक्रिया शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी। आवेदक उक्त स्थानों पर जाकर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पंचायतों, नगरीय निकायों के अलावा कलेक्टोरेट, जनपद और तहसील कार्यालयों में भी समाधान पेटी लगाए गए हैं। जहां नागरिक आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री…

Read More

रायपुर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल आज दूसरे दिन मार्कफेड के अधिकारियों के बैठक लेकर राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का तेजी से उठाव और कस्टम मिलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्कफेड के अधिकारियों से कहा कि उपार्जन केंद्रों में शेष बचे धान के उठाव और कस्टम मिलिंग पश्चात् राईस मिलरों के साथ समन्वय बनाकर एफसीआई में चावल जमा कराई जाए। श्री बघेल ने आज नया रायपुर स्थित आईपी. क्लब स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More