Author: News Desk

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सभी संविदा एनएचएम कर्मचारी 15 अप्रैल को सामूहिक रूप से छुट्टी पर रहने वाले हैं. दरअसल इस दिन छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिलासपुर स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सभी NHM कर्मचारी इसी आयोजन में शामिल होने के लिए सामूहिक रूप से अवकाश लेने जा रहे हैं. एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित मिरी और प्रदेश महासचिव कौशलेस तिवारी ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री अमर…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में साहस और बलिदान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण ढंग से रॉलेट एक्ट के विरोध में एकत्रित निहत्थे नागरिकों पर जब ब्रिटिश जनरल डायर के आदेश पर गोलियां बरसाई गईं, तब सैकड़ों निर्दोष बच्चे, महिलाएं और पुरुष शहीद हो गए। यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी, जिसने आज़ादी की लड़ाई को और अधिक…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संत कंवर राम जी की जयंती (13 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत कंवर राम जी ने सम्पूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, त्याग और विश्वबंधुत्व की मिसाल कायम करते हुए समाज को एक नई दिशा दिखाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत कंवर राम जी की सादगी, सेवा और समर्पण का भाव आज भी जन-जन को प्रेरित करता है। उनकी जीवन यात्रा परोपकार, आध्यात्मिक चेतना…

Read More

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हालात बिगड़ गए। हनुमान जयंती का जुलूस कर्नलगंज इलाके में एक मस्जिद के सामने से निकल रहा था। जानकारी के मुताबिक हनुमान जयंती जुलूस में डीजे बज रहा था। इसी डीजे को लेकर विवाद हुआ। फिर जुलूस पर पथराव का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने ही एक-दूसरे पर पथराव किया। जमकर नारेबाजी भी की गई। गुना के एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वालों को चिन्हित किया गया है और सख्त…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैसाखी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह दिन सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बैसाखी का पर्व हमें मेहनत, समर्पण और परिश्रम के मूल्यों की याद दिलाता है।

Read More

मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। आज मित्रों से मुलाकात के अवसर बनेंगे और विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। जिससे कई समस्याओं का समाधान मिलने में भी आसानी होगी। आज परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नुकसान न करें। आज भावनाओं में बहकर कोई प्रॉमिस ना करें। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 1 वृष राशि: आज का दिन आपके…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 670 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 8 लोगों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की लगभग…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें लाखों रूपए की प्रोत्साहन राशि भी देगी। आत्मसमर्पण करने वालों को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इस नई नीति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवादियों को समाज की मुख्य धारा में लाकर उन्हें सम्मानजनक जिंदगी जीनेे का अवसर सुलभ करा रही है। नई नीति में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवार के प्रति उदार और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे प्रावधान किए है, जिससे उनके जीवन को सुरक्षित और भविष्य बेहतर…

Read More

रायपुर मंदिर हसौद और विधानसभा क्षेत्र में चोरी की 4 घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 शातिर चोरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरों से 6.5 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है. पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में चोरों ने सभी वारदातें कबूल की. जानिए कब-कब हुई थी चोरी 13 मार्च…

Read More

कोरबा एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जो आपको झकझोर कर रख देगी. एक युवक ने तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी के सामने अचानक छलांग लगाकर जान दे दी. लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन युवक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. जिसके बाद कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी का चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन युवक अचानक ट्रैक पर आकर कूद गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे आरपीएफ…

Read More