भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वन, आजीविका से सम्बद्ध विषय है। जनजातीय क्षेत्र में अपार वन संपदा उपलब्ध है। इसके प्रबंधन में ध्यान रखना होगा कि विकास से जनजातीय वर्ग के हित प्रभावित न हो। भारतीय जीवन पद्धति वनों पर आधारित रही है। वनों के प्रबंधन में औपनिवेशिक सोच से मुक्त होने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत से विकास और प्रकृति को जोड़ते हुए प्रगति और प्रकृति में सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। पेसा एक्ट इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जीवन का आनंद…
Author: News Desk
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इको सिस्टम के प्रॉपर डेवलपमेंट के लिए मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर काम हो रहा है। वन्य पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था को गति देता है और अब यही हमारी समृद्धि का प्रवेश द्वार बन रहा है। हमारी सरकार कूनो राष्ट्रीय उद्यान को एक आदर्श वन्य प्राणी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। प्रदेश में सिर्फ कूनो ही नहीं, अब मंदसौर जिले का गांधीसागर अभयारण्य भी चीतों से गुलजार होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से आगामी 20 अप्रैल को गांधी सागर अभयारण्य में चीते छोड़े जाएंगे। कड़ी सुरक्षा में…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे तीन माह अवधि के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और उनकी देखरेख के कार्यों में नागरिकों की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर अच्छे परिणाम सामने लाएं। शासन स्तर पर अभियान की निरंतर समीक्षा की जा रही है और डैश बोर्ड पर ग्राम एवं नगर स्तर के कार्यों को दर्ज करने का कार्य भी किया जा रहा है। श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में अभियान की गतिविधियों की…
रायपुर शासकीयकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बीते 32 दिनों से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने अब अपनी राज्य स्तरीय हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कोमल निषाद ने बताया कि पंचायत मंत्री विजय शर्मा से हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है. बता दें, 32 दिनों से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पंचायत सचिव धरने पर बैठे थे. साथ ही 28 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन की तैयारी भी की गई थी. हालांकि, सरकार से हुई सकारात्मक बातचीत के बाद आंदोलन को…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ संकल्प को ही कार्यसिद्धि का मंत्र बनाया है। उन्होंने देश के सर्वाँगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों के एक साथ और एक समान सशक्तिकरण को आवश्यक बताया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार मिशन मोड में कार्य कर रही है। मिशन मोड में विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ने के लिये प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण मिशन, युवा शक्ति मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन लागू किये हैं। सभी मिशनों को पूरा करने के लिए…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो कि सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य है आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना। वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार जनता की हितों के लिए उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का गम्भीरता से निराकरण कर रही है, जिसका असर दिखाई दे रहा है। पतेरापाली के युगेश्वरी…
जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया सर्वे में भाग लेने के लिए प्रेरित बिलासपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी पात्र परिवारों को सर्वे में शामिल करने के लिए राज्य में मोर दुवार साय सरकार महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले में इस अभियान के तहत 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक जन प्रतिनिधियों के माध्यम से सांकेतिक रूप से परिवारों का सर्वेक्षण करते हुए आवास प्लस 2.0 सर्वे में शामिल किया गया। अभियान के तहत…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। वास्तव में, समस्याओं के त्वरित निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है, जिसका सकारात्मक असर पूरे प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में स्थानीय भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि उनकी एक रिश्तेदार घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम डोगरी गुडा गांव के पास हुई, जिसमें कांग्रेस नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। भाजपा के जिस नेता की कार से यह हादसा हुआ, उसने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस नेता की भाभी से हार गया था। मृतक के परिवार का आरोप है…
दुर्ग भिलाई में बाइक सवार युवक खड़े मालवाहक से जा टकराए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस में बाइक पर सवार तीन युवक घर से पार्टी में जाने के नाम से निकले थे। जैसे पावर हाउस के बिहारी होटल के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े मालवाहक से जा टकराए। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत…