ऑफलाईन व्यवस्था को बंद कर ऑनलाईन व्यवस्था प्रारंभ होने से भ्रष्टाचार की सम्भावना हो रही है खत्म जमीन की फर्जी खरीदी-बिक्री और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक: घर बैठे रजिस्ट्री के साथ साथ ही होगा नामांतरण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। मुख्यमंत्री साय ने आज मेफेयर रिसॉर्ट में इन नवाचारों का शुभारंभ करते हुए कहा कि भूमि पंजीयन के लिए 10 नए क्रांतिकरी नवाचारों से राज्य की जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में सुशासन की राह में आगे बढ़ रही…
Author: News Desk
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अचानक निर्माणधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का औचक निरीक्षण करने अभनपुर पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माणधीन ओवरब्रिज एवं सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान भारत माला प्रोजेक्ट एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सबसे पहले अभनपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट कार्य की संपूर्ण जानकारी दी। डिप्टी सीएम अरुण साव ब्रिज निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भेलवाडीह…
रायपुर/बिलासपुर एएसआई के रिटायरमेंट के बाद भी उसके खिलाफ रिकवरी आदेश जारी कर समस्त देयकों को रोक दिया गया. अदालती आदेश के बाद भी देयकों का भुगतान नहीं करने पर अब हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. शौर्य पेट्रोल पंप (पुलिस पंप) रायपुर में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक (मैकेनिक) के खिलाफ पेट्रोल पंप में अनियमितता बरतने एवं 1 करोड़ से अधिक की राशि गबन करने के आरोप में विभागीय कार्रवाई करते हुए लगभग 10 लाख राशि वसूली का आदेश 7 साल पूर्व जारी किया गया था जिसके विरुद्ध इस सहायक उप निरीक्षक (मैकेनिक)…
सरगुजा पत्थलगांव-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां नशा और रफ्तार युवक सुलेश मांझी की मौत का कारण बन गया। पल्सर सवार युवक तेज रफ्तार में बेरीकेट्स को टक्कर मारते हुए खड़ी पिकअप से टकरा गया। दर्दनाक हादसे में सुलेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात युवक सुलेश तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। वह नशे की हालत में था। तेज रफ्तार और नशे के कारण युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। बाइक अनियंत्रित…
लागू किए गए रिफॉर्म्स से आम जनता को मिलेगी राहत ऑफलाईन व्यवस्था को बंद कर ऑनलाईन व्यवस्था प्रारंभ होने से भ्रष्टाचार की सम्भावना हो रही है खत्म जमीन की फर्जी खरीदी-बिक्री और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक:घर बैठे रजिस्ट्री के साथ साथ ही होगा नामांतरण डिजी लाकर और डिजीडाक आम आदमी के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम आटो डीड जनरेशन से पक्षकार को दस्तावेज बनाने, स्टांप खरीदने, एप्वाइंटमेंट लेने तथा पंजीयन प्रस्तुत करने नही लगाने पड़ेंगे चक्कर रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए।उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो और उन्हें अपने घर के आस पास ही अच्छा इलाज मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मेफेयर रिसॉर्ट में इन नवाचारों का शुभारंभ करते हुए कहा कि भूमि पंजीयन के लिए 10 नए क्रांतिकरी नवाचारों से राज्य की जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में सुशासन की राह में आगे बढ़ रही है। राजस्व से जुड़े कार्याे के लिए अब लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।पंजीयन के साथ अब नामांतरण का कार्य भी तत्काल होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि का…
भाटापारा-बलौदा बाजार बलौदा बाजार जिले के हीरमि गांव में बारात के दौरान एक हादसा हो गया। बारात में शामिल डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर नाचने लगा। इस दौरान वाहन को असुरक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया। वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया, जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में लगभग 10 से 12 लोग डीजे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत बलौदा-बाजार…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा है कि हमने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी जंग में समर्थन के लिए अंगोला को धन्यवाद दिया। ये बात पीएम मोदी ने अंगोला के लॉरेंसू के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। पीएम मोदी ने दिल्ली में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम हमले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का यह मानना है कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पाकिस्तान के साथ सभी डाक और पार्सल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय हवाई और जमीनी मार्गों से होने वाले सभी मेल और पार्सल आदान-प्रदान पर लागू होगा। डाक विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर इस निलंबन की पुष्टि की है। इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत पत्राचार और व्यापारिक डाक पर व्यापक असर पड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच डाक…