Author: News Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह उत्सव साहित्य, संस्कृति और विचार-विमर्श का एक सशक्त मंच बनेगा, जिसमें देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त लेखक, कवि, विचारक, बुद्धिजीवी और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। राज्यसभा उपसभापति श्री  हरिवंश के मुख्य आतिथ्य में होगा उद्घाटन समारोह रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का उद्घाटन 23 जनवरी 2026 को राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में चार नवीन सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप ( Centres of Entrepreneurship ) की स्थापना हेतु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के साथ एमओयू के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद का यह निर्णय छत्तीसगढ़ को आईटी-आईटीईएस, स्टार्ट-अप, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय…

Read More

रायपुर : नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय बायर-सेलर मीट 2026 में राज्य के बिहान महिला समूहों और इनके एफपीओ को जर्बदस्त रिस्पॉन्स मिला है, इससे महिला समूहों का मनोबल बढ़ा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित यह बायर-सेलर मीट 20 एवं 21 जनवरी को नया रायपुर स्थित निजी होटल में आयोजित हुई। इस दौरान खरीददार और महिला समूहों के प्रतिनिधियों के बीच उनके उत्पादों की मात्रा, क्वालिटी और मार्केेटिंग को लेकर कई सहमतियां भी बनी। इस मीट में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के खरीददार भी शामिल हुए, जिन्होंने बिहान के महिला समूहों…

Read More

रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा परिपत्र जारी कर दी गई है। जारी परिपत्र के अनुसार 25 जनवरी 2026…

Read More

रायपुर: शासन की योजनाएं गांवों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से ग्राम पंचायत रामचंद्रपुर के निवासी श्री जीवन सोनी को पक्के आवास का लाभ मिला है।जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्री जीवन सोनी बताते हैं कि पहले वे कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में पानी टपकने और दीवारों की जर्जर स्थिति के कारण परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।…

Read More

रायपुर: शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी और सार्थक पहल के रूप में सामने आई है। इस योजना के माध्यम से प्राप्त सहायता राशि का सदुपयोग कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार के भविष्य को संवार रही हैं। इसी क्रम में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम टेमरी निवासी श्रीमती सरोजिनी ने महतारी वंदना योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि को सावधानीपूर्वक निवेश करते हुए एक फैंसी स्टोर की शुरुआत की। इस फैंसी स्टोर से उन्हें नियमित आय का स्थायी स्रोत प्राप्त हो रहा है। सीमित संसाधनों से…

Read More

रायपुर: मैनपाट जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है, अपनी वादियों, झरनों और हरियाली से भरपूर प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।  छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ नाम से प्रसिद्ध मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा मैनपाट में 4.80 हेक्टर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की गई है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि इस भूमि पर आधुनिक एवं बहुउपयोगी पर्यटन, आवासीय परिसर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्राकृतिक…

Read More

रायपुर: राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान समृद्धि की राह पर अग्रसर हो रहे हैं l धान खरीदी की समुचित व्यवस्था एवं किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं से किसानों के जीवन में सकरात्मक बदलाव आ रहे हैं। धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान दिला रही है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। जिसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आभारी हैं। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी से किसान सशक्त हो रहे है। बेलगहना धान उपार्जन केन्द्र में आए किसानों ने बताया कि…

Read More

रायपुर: भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन (IICDEM)–2026 के अंतर्गत आयोजित प्लेनरी सत्र में 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (EMBs) के प्रमुखों ने सहभागिता की। प्लेनरी सत्र की कार्यवाही का शुभारंभ भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी द्वारा किया गया। इस सत्र में लगभग 60 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों के साथ-साथ राजदूत एवं उच्चायुक्त भी शामिल थे। यह प्लेनरी सत्र लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च-स्तरीय विचार-विमर्श…

Read More

रायपुर: आयरलैंड की राजधानी डबलिन में भारत की सांस्कृतिक विविधता की एक सशक्त झलक देखने को मिली, जब स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज़ के तहत भारतीय दूतावास, डबलिन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पर केंद्रित भव्य सांस्कृतिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन आयरलैंड में भारत के राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और राज्य की विशिष्ट पहचान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारत की विविधता को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप…

Read More